सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France former culture minister resigns over Epstein-linked tax fraud investigation

France: फ्रांस तक पहुंची एपस्टीन फाइल विवाद की आग, पूर्व संस्कृति मंत्री का इस्तीफा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Feb 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

एपस्टीन विवाद में नाम आने के बाद फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने इस्तीफा दे दिया है। जैंक लैंग फ्रांस के सबसे बड़े नाम हैं, जो एपस्टीन विवाद की चपेट में आए हैं। जैक लैंग पर आरोप है कि उन्होंने एपस्टीन के साथ मिलकर धन शोधन और टैक्स धोखाधड़ी की। 

France former culture minister resigns over Epstein-linked tax fraud investigation
जेफ्री एपस्टीन विवाद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

एपस्टीन फाइल्स में हुए खुलासों ने पूरी दुनिया में खलबली मचाई हुई है। अब इस विवाद की चपेट में फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री जैक लैंग भी आ गए हैं। दरअसल एपस्टीन से जुड़े टैक्स धोखाधड़ी मामले में जैक लैंग का नाम सामने आया, जिसके बाद उन्होंने फ्रांस के एक सांस्कृतिक सेंटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। 
Trending Videos


एपस्टीन फाइल में टैक्स धोखाधड़ी खुलासे में आया जैक लैंग का नाम
  • एपस्टीन फाइल जारी होने के बाद जैक लैंग फ्रांस के पहले हाई प्रोफाइल व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें इस विवाद के चलते इस्तीफा देना पड़ा है।
  • अमेरिका के न्याय विभाग ने 30 जनवरी को बदनाम यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें जारी की थीं, जिनमें फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री का नाम कई बार सामने आया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जैक लैंग 1980 और 1990 के दशक में फ्रांस के समाजवादी राष्ट्रपति फ्रैंकोइस मिट्टेरैंड की सरकार में मंत्री रहे थे।
  • 86 वर्षीय लैंग को फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था। हालांकि लैंग ने समन जारी होने के बाद रविवार को अरब वर्ल्ड इंस्टीट्यूट के प्रमुख के पद से इस्तीफा ही दे दिया। 
ये भी पढ़ें- Greenland Geopolitics: फ्रांस-कनाडा ने ग्रीनलैंड में खोले अपने वाणिज्य दूतावास, ट्रंप के बयान से बढ़ा था विवाद
  • जैक लैंग के वकील ने एक बयान जारी कर बताया कि जैक लैंग अपना पद छोड़ने से बेहद दुखी हैं क्योंकि उन्हें उससे बेहद प्यार था। उन्होंने अरब वर्ल्ड इंस्टीट्यूट के हितों को हमेशा पहले रखा। लैंग के वकील ने उन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और उन्हें गलत बताया। 
  • इस मामले में लैंग की बेटी कैरोलिन पर भी आरोप हैं। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, लैंग और उनके परिवार और जेफ्री एपस्टीन ने शैल कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स धोखाधड़ी और धन शोधन को अंजाम दिया 
  • एपस्टीन फाइल में लैंग का नाम करीब 600 बार सामने आया है। साथ ही लैंग की बेटी का भी नाम है। 
  • फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा कि लैंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनकी जगह अरब वर्ल्ड इंस्टीट्यूट के प्रमुख के लिए किसी अन्य काबिल व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed