सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan general election update Global leaders congratulate PM Sanae Takaichi on her historic victory

Japan Politics: सनाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत को दुनिया ने सराहा, PM मोदी-मेलोनी से ट्रंप तक; किसने क्या कहा?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

जापान में हुए आम चुनाव में सनाए ताकाइची की अगुवाई में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 465 में से 354 सीटें जीतकर दो-तिहाई से कहीं ज्यादा बहुमत हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत से सरकार की ताकत बढ़ी है और संवैधानिक बदलाव का रास्ता भी खुला है। ऐसे में भारत, अमेरिका, इटली और कनाडा समेत कई देशों के नेताओं ने इस जीत पर ताकाइची को बधाई दी। 

Japan general election update Global leaders congratulate PM Sanae Takaichi on her historic victory
सनाए ताकाइची को जीत पर मिल रही बधाइयां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

जापान की राजनीति में रविवार का दिन वहां के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। 465 सीटों वाले निचले सदन में 354 सीटें जीतकर पार्टी ने न सिर्फ दो-तिहाई बहुमत पार किया, बल्कि सरकार को अभूतपूर्व ताकत भी दिला दी। इस जनादेश से ना केवल संवैधानिक संशोधन जैसे बड़े फैसलों का रास्ता खुल, बल्कि वैश्विक मंच पर भी इसकी गूंज सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ताकाइची को इस ऐतिहासिक जीत पर कई वैश्विक नेताओं ने बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी या फिर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सभी ने ताकाइची को इस जीत की बधाई दी। आइए जानते है किसने क्या कहा?

ताकाइची की जीत पर क्या बोलीं मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जापान के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के चुनाव में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में मेलोनी ने लिखा कि उन्होंने कहा कि इटली और जापान के बीच गहरी दोस्ती और मजबूत रणनीतिक साझेदारी है, जो दोनों सरकारों के बीच भरोसे और सहयोग से लगातार और मजबूत होती जा रही है।

ये भी पढ़ें:- जापान में फिर ताकाइची सरकार: PM सनाए की पार्टी ने चुनाव दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी और ट्रंप ने दी बधाई

मेलोनी ने जनवरी में अपनी जापान यात्रा को याद करते हुए कहा कि जापान में उन्हें जो गर्मजोशी भरा स्वागत मिला था, वह हमेशा उनके दिल में रहेगा और इस यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत किया। उन्होंने कहा कि इटली, जापान के साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने, विकास, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। 

कनाडा के पीएम ने दी शुभकामनाएं
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ताकाइटी को मजबूत जनादेश के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वे जापान और कनाडा के बीच मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए ताकाइची के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

Japan general election update Global leaders congratulate PM Sanae Takaichi on her historic victory
साने ताकाइची - फोटो : Amar Ujala Graphics

जेलेंस्की बोले- दुनिया को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की जीत पर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को बधाई दी है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस जीत को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, ताकि हालात फिर से स्थिर हो सकें और फिर शांति का रास्ता खुले। जेलेंस्की ने यूक्रेन को जापान की ओर से मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि जापान यूक्रेन की आजादी और लोगों की सुरक्षा के लिए सिद्धांतों के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि रूस के साथ चल रहे युद्ध के दौरान जापान की मदद से हजारों-हजारों लोगों की जान बचाई जा सकी है। जेलेंस्की ने यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को दोबारा मजबूत करने में जापान की भूमिका और ‘कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ में उसकी भागीदारी का भी जिक्र किया। साथ ही उम्मीद जताई कि दोनों देश मिलकर आगे भी अच्छे नतीजे हासिल करेंगे।

ये भी पढ़ें:- ईवी सुरक्षा पर चीन का बड़ा फैसला: हिडन डोर हैंडल पर लगाया प्रतिबंध, अब हाथ से खुलने वाले दरवाजे जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी प्रधानमंत्री ताकाइची को चुनावी जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच दोस्ती पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है। अल्बानीज़ ने दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा करने तथा सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी जताई।

पीएम मोदी ने सनाए ताकाइची को जीत पर दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रतिनिधि सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर ताकाइची को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि सनाए ताकाइची के नेतृत्व में भारत-जापान मित्रता और अधिक मजबूत होगी और दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

ट्रंप ने भी दी चुनाव में सफलता की शुभकामनाएं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान में हुए संसदीय चुनाव को लेकर ट्वीट कर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव जापान के भविष्य के लिए बेहद अहम है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री ताकाइची ने एक सक्षम, मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रदर्शन किया है और वे अपने देश के प्रति सच्चे रूप से समर्पित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 19 मार्च को वे व्हाइट हाउस में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

अब सनाए ताकाइची की जीत को समझिए
गौरतलब है कि जापान में हुए आम चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत के साथ प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को अपनी सरकार और नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत जनादेश मिला है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एलडीपी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 465 में से दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। दो-तिहाई बहुमत का मतलब है कि एलडीपी अब संविधान में बदलाव जैसे बड़े फैसलों को आगे बढ़ा सकती है।

इसके अलावा, अगर संसद के ऊपरी सदन यानी हाउस ऑफ काउंसिलर्स में किसी कानून को मंजूरी नहीं भी मिलती है, तो निचले सदन की ताकत के दम पर सरकार कानून पास करा सकती है। खास बात यह है कि युद्ध के बाद के जापान में पहली बार किसी पार्टी ने इतना बड़ा बहुमत हासिल किया है।

पहले थीं 198 सीटें, लेकिन अब बदल गया आंकड़ा
चुनाव से पहले एलडीपी के पास 198 सीटें थीं, लेकिन इस बार पार्टी ने शानदार बढ़त दर्ज की है। इस बड़ी जीत का श्रेय काफी हद तक प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की लोकप्रियता को दिया जा रहा है। अक्तूबर में पद संभालने के बाद से ही उनकी छवि एक मजबूत नेता के तौर पर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed