सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen raid village in northern Nigeria, killing over 30 people and abducting others

Nigeria: उत्तरी नाइजारिया में गांव पर बंदूकधारियों ने किया हमला; 30 से ज्यादा की मौत, कई लोग अगवा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिन्ना (नाइजीरिया) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Jan 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Nigeria: उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव पर बंदूकधारियों ने हमला कर 30 से अधिक लोगों की हत्या कर दी और कई को अगवा कर लिया। हमलावरों ने स्थानीय बाजार और कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया। 

Gunmen raid village in northern Nigeria, killing over 30 people and abducting others
बंदूकधारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक गांव पर हमला किया, जिसमें 30 लोग मारे गए और कई लोग अगवा किए गए। यह इस इलाके में लगातार हो रही हिंसा की कड़ी में ताजा मामला है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
Trending Videos


पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य के कसुअवान-दाजी गांव में शनिवार शाम को घुसकर ग्रामीणों पर गोलियां चलाईं। यह गांव बोर्गु स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उन्होंने स्थानीय बाजार और कई घर भी जला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वेनेजुएला सरकार में CIA एजेंट, महीनों ड्रोन से निगरानी; मादुरो को पकड़ने के लिए ट्रंप ने ऐसे बनाई रणनीति?

दो ग्रामीणों ने मृतकों की संख्या 37 बताई और कहा कि यह संख्या और अधिक हो सकती है, क्योंकि कई लोग रविवार तक लापता थे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सुरक्षा कर्मी अब तक क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं। यह पुलिस के उस दावे के विपरीत है कि उन्होंने अगवा किए गए लोगों की तलाश के लिए अधिकारी तैनात कर दिए हैं।

नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, 14 लापता
उत्तरी नाइजीरिया के योबे प्रांत में नाव पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लापता हो गए। योबे आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात को योबे प्रांत के गारबी कस्बे में योबे नदी के किनारे एक नाव पलट गई। नाव में स्थानीय बाजार जा रहे निवासी सवार थे। 52 यात्रियों में से 13 को बचा लिया गया है और उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। तलाश और बचाव अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल व स्थानीय सामुदायिक स्वयंसेवी लापता यात्रियों का पता लगाने और शवों को बरामद करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed