सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Horrific terror attack on our capital Israel on Jerusalem shooting

Israel: 'ये हमारी राजधानी पर भयानक आतंकी हमला', यरुशलम गोलीबारी पर इस्राइल की कड़ी प्रतिक्रिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Sep 2025 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने यरुशलम हमले को लेकर कहा कि हम कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में हैं। यूरोप, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हर देश को फैसला करना होगा कि क्या वे इस्राइल के साथ हैं या फिर जिहादियों के साथ?

Horrific terror attack on our capital Israel on Jerusalem shooting
यरुशलम हमले की तस्वीर - फोटो : इस्राइल सरकार एक्स अकाउंट
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल ने यरुशलम गोलीबारी की निंदा करते हुए, इसे अपनी राजधानी पर भयावह आतंकी हमला करार दिया। इस्राइली सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ऐसी घटनाएं उनके देश में पहले हुए अत्याचारों की याद दिलाती हैं। दो फलस्तीनी हमलावरों ने सोमवार को यरुशलम के एक व्यस्त चौराहे पर गोलीबारी की, जिसमें छह इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हमले के तुरंत बाद ही दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया गया। 
Trending Videos


'यरुशलम में हुआ हमला एक चेतावनी'
इस्राइल के वित्त मंत्रालय में महालेखाकार याली रोथेनबर्ग ने कहा, 'जहां गोलीबारी हुई, मैं उस बस स्टॉप को जानता हूं, और मेरे एक कर्मचारी की मां उस हमले में मारी गई हैं।' याली रोथेनबर्ग इस समय भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि 'यह हम सभी के लिए एक चेतावनी है कि हम उन चरमपंथियों से बचें, जो ये अमानवीय कृत्य करते हैं, जो हमारी हर चीज का विरोध करते हैं। इस्राइल में और भारत में भी, हम इस तरह के रिश्ते में भागीदार हैं। जब हम इन चीजों को देखते हैं, तो हमें इस्राइल में हाल ही में और लगभग दो साल पहले हुए अत्याचारों की याद आती है। मानवता की भलाई के लिए, हमारा इससे लड़ने का आह्वान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यरुशलम हमले में छह की मौत
रोथेनबर्ग वर्तमान में इस्राइली वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर भारत का दौरा कर रहे हैं। भारत और इस्राइल के बीच पारस्परिक निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौता हुआ है। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'यह वह बुराई है जिसका इस्राइल सामना कर रहा है। दो आतंकवादियों ने यरुशलम में एक बस पर गोलीबारी की, यात्रियों, राहगीरों और पहुंच में आने वाले लोगों को निशाना बनाया। हमले में छह लोग मारे गए। एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए। इस्राइल जो युद्ध लड़ रहा है वह उन सभी के लिए है जो आतंक के खिलाफ खड़े हैं।'

इस्राइली विदेश मंत्री बोले- दुनिया के देश फैसला करें कि आप इस्राइल के साथ या जिहादियों के साथ
इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने यरुशलम हमले को लेकर कहा कि हम कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में हैं। यूरोप, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हर देश को फैसला करना होगा कि क्या वे इस्राइल के साथ हैं या फिर जिहादियों के साथ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस्राइल में हुए आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य सहनशीलता की नीति पर अडिग है। प्रधानमंत्री ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को टैग करते हुए एक्स पर कहा, 'भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है और आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की अपनी नीति पर दृढ़ है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed