सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Targeting of commercial shipping unacceptable' India urges restoration of safe navigation in Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: 'व्यापारिक जहाजों पर हमला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं', होर्मुज तनाव पर UN में भारत की दो-टूक

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Pavan Updated Fri, 17 Apr 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और जहाजों पर हो रहे हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने साफ शब्दों में कहा कि व्यापारिक जहाजों पर हमला और बेकसूर नाविकों की हत्या बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इसके साथ ही भारत ने तमाम देशों से अपील भी की है।

'Targeting of commercial shipping unacceptable' India urges restoration of safe navigation in Strait of Hormuz
पी. हरीश, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री रास्तों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भारत ने गंभीर चिंता जताई और कहा कि यहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - प. एशिया संकट: US की धमकी- समझौते पर ही हटेगी नाकाबंदी; ईरान बोला- हमारे हित सुरक्षित हों तभी छोड़ेंगे होर्मुज
विज्ञापन
विज्ञापन


'व्यापारिक जहाजों पर सैन्य हमले चिंताजनक'
भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पी. ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बहस के दौरान कहा कि यह समुद्री मार्ग भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि देश की ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस इलाके में व्यापारिक जहाजों पर सैन्य हमले चिंताजनक हैं और इससे न सिर्फ वैश्विक व्यापार प्रभावित होता है बल्कि आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ती है।

संघर्ष में भारतीय नाविकों की मौत भारत चिंतित
भारत ने इस बात पर भी दुख जताया कि इस संघर्ष में भारतीय नाविकों की जान गई है। हरिश पी. ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद है और ऐसे हमलों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि समुद्र में चलने वाले नागरिक जहाजों और उनके कर्मचारियों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।



सभी देशों से भारत ने की यह अपील
भारत ने सभी देशों से अपील की कि वे अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करें और इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल करें। साथ ही, भारत ने यह भी कहा कि मौजूदा तनाव को कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे सही रास्ता है।

यह भी पढ़ें - अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को झटका, प्रतिनिधि सभा ने पारित किया हैती प्रवासियों की सुरक्षा से जुड़ा बिल

'संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान हो'
इस पूरे मुद्दे पर भारत का रुख साफ है, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए, और किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई से बचना चाहिए। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांति की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है, ताकि खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे और वैश्विक व्यापार प्रभावित न हो।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed