{"_id":"69e19647d4ffacc0020a92a3","slug":"donald-trump-pm-modi-phone-call-west-asia-crisis-us-india-relations-trump-congratulations-ts-sandhu-delhi-lg-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-India Relations: ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया दोस्त; तरनजीत संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-India Relations: ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया दोस्त; तरनजीत संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत को शानदार बताया और उन्हें अपना दोस्त कहा। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के युद्ध और तेल आपूर्ति के संकट पर चर्चा की। ट्रंप ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर भी बधाई दी।
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Meta AI
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन पर बात की। पीएम मोदी ने साथ अपनी बातचीत को ट्रंप ने बहुत अच्छा बताया है। ट्रंप ने मोदी को अपना एक अच्छा दोस्त कहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई। ट्रंप ने यह बात वॉशिंगटन में पत्रकारों से कही। वह उस समय लास वेगास में एक बैठक के लिए जा रहे थे।
पश्चिम एशिया संकट पर भी हुई बात
इस बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर चर्चा की। वहां अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ युद्ध चल रहा है। हालांकि, सात अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच दो हफ्ते के लिए युद्ध विराम हुआ था। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश छोड़ दे। इस युद्ध की वजह से तेल-गैस की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य का समुद्री रास्ता रोक दिया है। दुनिया का 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ट्रंप और पीएम मोदी ने इस रास्ते को खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत पर भी जोर दिया।
ये भी पढ़ें: Austria-India Ties: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात
सर्गेई गोर ने क्या कहा?
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर ने बताया कि यह बातचीत करीब 40 मिनट तक चली। बातचीत के आखिर में ट्रंप ने मोदी से कहा, 'हम सब आपसे प्यार करते हैं।' 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी फोन कॉल थी।
ट्रंप ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल को बधाई दी
इसके साथ ही ट्रंप ने सर्गेई गोर को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनने पर बधाई दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर संधू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संधू एक अनुभवी राजनयिक हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने के लिए हमेशा गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है।
संधू 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे थे। उन्हें पांच मार्च को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। भारतीय विदेश सेवा से रिटायर होने के बाद संधू भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव अमृतसर सीट से लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन