सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   House passes bill to protect Haitian immigrants, in slap back to Trump administration

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को झटका, प्रतिनिधि सभा ने पारित किया हैती प्रवासियों की सुरक्षा से जुड़ा बिल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 17 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हैती प्रवासियों की सुरक्षा से जुड़ा विधेयक पारित किया है। दोनों प्रमुख दलों रिपब्लिकन पार्टी व डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने विधेयक को समर्थन दिया। अब यह विधेयक सीनेट में पेश किया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-

House passes bill to protect Haitian immigrants, in slap back to Trump administration
अमेरिकी संसद - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को एक ऐसा विधेयक पारित किया, जिसमें दोनों प्रमुख दलों के सांसदों ने मिलकर वोट किया। यह विधेयक हैती के प्रवासियों को मिलने वाली अस्थायी सुरक्षा को बढ़ाने से जुड़ा है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के उस प्रयास के खिलाफ माना जा रहा है, जिसमें इस सुरक्षा कार्यक्रम को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी।
Trending Videos


विधेयक को डेमोक्रेट सांसदों ने कुछ रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन से आगे बढ़ाया। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी का नेतृत्व इसका विरोध कर रहा था। इसमें ट्रंप प्रशासन से मांग की गई है कि हैती के प्रवासियों को मिलने वाली अस्थायी सुरक्षा को तीन साल के लिए बढ़ाया जाए। इससे अमेरिका में रह रहे लाखों योग्य प्रवासी देश से निकाले जाने (निर्वासन) के डर के बिना रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधेयक के पक्ष और विपक्ष में कितने वोट पड़े?
मतदान में 224 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में वोट किया और 204 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। सदन में तालियां भी बजीं। यह विधेयक अब सीनेट में जाएगा और यह भी संभावना है कि राष्ट्रपति इसे रोकने के लिए वीटो कर दें। 

डेमोक्रेट सांसद प्रेसली ने क्या कहा?
डेमोक्रेट सांसद अयाना प्रेसली ने कहा, मैं जानती हूं कि हैती से आए हुए हमारे पड़ोसी हमारे समुदायों, हमारी संस्कृति, हमारे काम और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए कितने अहम हैं। उन्होंने बताया कि हैती के प्रवासी स्वास्थ्य सेवा, निर्माण और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वे समस्या नहीं हैं, बल्कि समाधान का हिस्सा हैं। प्रेसली ने कहा कि हैती के लोगों को वापस भेजना उनके लिए 'मृत्युदंड' जैसा होगा, क्योंकि वहां प्राकृतिक आपदाएं और गिरोहों की हिंसा की गंभीर स्थिति है।

ये भी पढ़ें: 'परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान', ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

लगभग साढ़े तीन लाख हैती प्रवासियों की सुरक्षा से जुड़ा विधेयक
यह विधेयक अमेरिका में रह रहे लगभग 3.5 लाख हैती प्रवासियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जबकि प्रशासन कई समूहों का यह दर्जा खत्म करने की कोशिश कर रहा है। अगले दो हफ्तों में सुप्रीम कोर्ट भी एक मामले पर विचार करेगा, जो हैती और सीरिया के प्रवासियों की सुरक्षा समाप्त करने से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed