सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates today zimbabwe bus fire pakistan new york donald trump

World: जिम्बाब्वे में मिनीबस में लगी आग, करीब 18 लोगों की मौत; पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन फटने से आठ की मौत

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 17 Apr 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
world news updates today zimbabwe bus fire pakistan new york donald trump
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
जिम्बाब्वे में गुरुवार को एक मिनीबस टैक्सी में भीषण आग लगने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी के अनुसार, मृतकों की सटीक संख्या का अभी सत्यापन किया जा रहा है, लेकिन यह आंकड़ा लगभग 18 बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह मिनीबस देश के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो के पास एक हाईवे पर अचानक आग की लपटों में घिर गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। जिम्बाब्वे में मिनीबस टैक्सियां सार्वजनिक परिवहन का एक प्रमुख साधन हैं, लेकिन इनमें अक्सर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
Trending Videos

 

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन फटने से आठ की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को गैस पाइपलाइन में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्ची भी शामिल हैं। यह हादसा हरिपुर जिले के हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में हुआ। बचाव दल के अधिकारियों के अनुसार, ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक ग्राइंडिंग मिल के नजदीक पाइपलाइन में धमाका हुआ, जिससे भीषण आग लग गई। धमाके के बाद पास का एक मकान भी आग की चपेट में आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया तथा राहत कार्य में मुश्किलें आईं।

हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अब तक चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग पर काबू पाने और घायलों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। हरिपुर के डिप्टी कमिश्नर वसीम अहमद ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की पत्नी ने अपने पुराने आपत्तिजनक पोस्ट पर मांगी माफी

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी ने कई वर्ष पहले किए गए अपने एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। यह मामला तब सामने आया जब एक कंजर्वेटिव मीडिया संस्थान ने उनकी पुरानी ऑनलाइन गतिविधियों को खंगालकर उजागर किया।

एक इंटरव्यू में दुवाजी ने कहा कि उन्हें अपने पुराने पोस्ट को लेकर गहरी शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा, '15 साल की उम्र में उन्होंने वह पोस्ट किया था, लेकिन उम्र कोई बहाना नहीं हो सकती। मैंने जो भाषा इस्तेमाल की, वह दूसरों के लिए नुकसानदेह थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने लोगों की प्रतिक्रियाएं पढ़ीं और समझा कि मैंने उन्हें कितना आहत किया। इसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं।'

हालांकि, दुवाजी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किन-किन पोस्ट की बात कर रही हैं और न ही उन्होंने इस्राइल से जुड़े अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी की, जिन पर भी विवाद हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पुराने पोस्ट में एलजीबीटीक्यू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, उन्होंने अतीत में कुछ ऐसे पोस्ट भी शेयर किए थे जिनमें फिलिस्तीनी उग्रवादियों की प्रशंसा की गई थी। गौरतलब है कि दुवाजी को हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसे हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले का समर्थन करने वाला माना गया था।
 

19 को भारत आ सकते हैं दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग 19 अप्रैल को भारत दौरे पर आ सकते हैं।  कोरियाई राष्ट्रपति के सलाहकार वी सुंग-लैक के मुताबिक ली अपनी यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली से करेंगे। उनकी यात्रा 19 से 21 अप्रैल तक होगी। लैक का कहना है कि यह आठ साल में किसी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। कोरियाई राष्ट्रपति की इस पहली यात्रा का उद्देश्य बढ़ती भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच व्यापार, रक्षा, एआई और जहाज निर्माण में रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबधों को मजबूती देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ली के बीच 20 अप्रैल को शिखर बैठक होगी।

आईसीई के कार्यवाहक निदेशक टॉड लायंस देंगे इस्तीफा
अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के कार्यवाहक निदेशक टॉड लियोन्स मई के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। संघीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। लियोन्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामूहिक निर्वासन एजेंडे को लागू करने वाले प्रमुख अधिकारियों में से एक रहे हैं। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन ने लियोन्स को एक बेहतरीन नेता बताया। उन्होंने कहा कि लायंस अब निजी क्षेत्र में अपने नए अवसरों की ओर बढ़ रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने भी सोशल मीडिया पर लायंस की तारीफ की। उन्होंने लियोन्स को एक देशभक्त बताया जिसने देश को सुरक्षित बनाने में मदद की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लियोन्स ने अचानक इस्तीफा क्यों दे रहे हैं। उनके जाने के बाद इस महत्वपूर्ण पद पर नई नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed