{"_id":"676c09dc4cdb63a33a0c92e7","slug":"how-did-plane-crash-happen-in-kazakhstan-flight-was-going-from-azerbaijan-to-russia-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kazakhstan Plane Crash: अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त? सामने आई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kazakhstan Plane Crash: अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त? सामने आई चौंकाने वाली वजह
Wed, 25 Dec 2024 07:06 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अक्तौ (कजाखस्तान)

Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:06 PM IST
सार
Kazakhstan Plane Crash: अजरबैजान के अजाल एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान कजाखिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से पक्षियों का झुंड टकराया था, जिसके बाद पायलट ने आपातकालीन स्थिति में अक्तौ को वैकल्पिक हवाई अड्डे के रूप में चुना था।
विज्ञापन
अजाल - अजरबैजान एयरलाइंस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एक्स/अजाल-अजरबैजान एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कजाखस्तान के अक्तौ शहर में एक विमान दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई। जबकि 29 लोग घायल हो गए। विमान अजरबैजान एययलाइंस का था, बाकू से ग्रोज्नी (रूस) जा रहा था। विमान में कुल 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य थे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से पक्षियों के झुंड के टकराने (बर्ड स्ट्राइक) के कारण पायलट को आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। इसी कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ।
समाचार एजेंसी 'इंटरफैक्स' के मुताबिक, विमान के कंट्रोल सिस्टम और बेक-अप सिस्टम के फेल होने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग का फैसला किया। विमान से एक पक्षियों का झुंड टकराया, जिसके बाद पायलट ने अक्तऊ हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की। समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' ने भी रूस के विमानन वॉचडॉग की प्रारंभिक जानकारी के हवाले से कहा कि पायलट ने पक्षियों के टकराने के बाद लैंडिंग का फैसला किया।
अजरबैजान एयरलाइंस ने जारी किया बयान
इस बीच, अजरबैजान एयरलाइंस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान जारी किया। जिसमें उसने कहा, एम्ब्रेयर 190 विमान (बाकू-ग्रोज्नी मार्ग पर उड़ान संख्या जे2-8243) को अक्तौ शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों के साथ साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विमान हादसे पर रूसी परिवहन एजेंसी ने क्या कहा
रूसी संघीय वायु परिवहन एजेंसी 'रोसावियात्सिया' ने अक्तौ में विमान हादसे को लेकर बयान जारी किया। बयान में कहा गया, आज करीब 9.30 बजे (मॉस्को के समयानुसार) अजरबैजान के अजाल एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान कजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान बाकू से ग्रोज्नी जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान एक पक्षियों के झुंड से टकराने के बाद आपातकालीन स्थिति में था, जिसके कारण पायलट ने वैकल्पिक हवाई अड्डे पर लैंडिंग का फैसला लिया। अक्तौ को वैकल्पिक हवाई अड्डे के रूप में चुना गया था। कजाखस्तान की आपातकालीन सेवाओं द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। रोसावियात्सिया अजाल, अजरबैजान और कजाखस्तान के विमानन अधिकारियों से संपर्क में है।
विमान में सवार 62 यात्री कहां से थे
दुर्घटना के बाद स्थिति काफी भयावह थी। विमान तेजी से अक्तौ हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर दूर जमीन पर टकराया। जैसे ही विमान जमीन से टकराया, उसमें आग लग गई। जिसके बाद कुछ समय तक विमान जलता रहा। कजाखस्तान के आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान को तेजी से गिरते हुए देखा जा सकता है। कजाखस्तान के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान में 37 यात्री अजरबैजान, 6 कजाखस्तान, 3 किर्गिस्तान, 16 रूस से थे।
बचाव और राहत कार्य जारी, 22 लोग अस्पताल में भर्ती
कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक, विमान दुर्घटना के बाद 32 जीवित बचे और जिनमें से 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक 11 साल की लड़की और 16 साल का लड़का भी शामिल है। हालांकि, अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थानीय आपातकालीन सेवाएं मदद में जुटी हैं। एक वीडियो में कुछ जीवित बचे लोगों को मलबे से निकालते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक बुजुर्ग आदमी खून से सना हुआ दिखाई दे रहा है और एक लड़की मलबे के पास खड़ी है।
संबंधित खबर-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन