अफगानिस्तान: सहायता कटौती से गहराया मानवीय संकट, 1.7 करोड़ से अधिक लोगों पर भुखमरी का संकट
यह भुखमरी का संकट एक साल पहले की तुलना में 30 लाख अधिक लोगों का है। अफगानिस्तान आर्थिक बदहाली में है और बार-बार सूखा पड़ने व दो विनाशकारी भूकंपों के बाद हालात और बिगड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भुखमरी का संकट एक साल पहले की तुलना में 30 लाख अधिक लोगों का है। अफगानिस्तान आर्थिक बदहाली में है और बार-बार सूखा पड़ने व दो विनाशकारी भूकंपों के बाद हालात और बिगड़ गए, जबकि ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों से निकाले गए अफगान शरणार्थियों की भारी आमद से भी देश पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सहायता में कटौती की गई है, जो खतरनाक है। बताया गया कि अब यहां की स्थिति और भी जटिल है। एजेंसी
सर्दियों में हालात और बिगड़ने की आशंका
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा, 2026 में लगभग 2.2 करोड़ अफगानों को संयुक्त राष्ट्र की सहायता की जरूरत होगी, लेकिन दानदाताओं के कम योगदान के कारण उनका संगठन सिर्फ 39 लाख लोगों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। फ्लेचर ने कहा, यह सर्दी पिछले कई वर्षों में पहली बार ऐसी रही है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य वितरण लगभग नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में तोड़ा गया ऐतिहासिक एरियाना सिनेमा, भावुक हुए निर्देशक; कहा- सिर्फ इमारत ही नहीं टूटी...
बीस लाख से अधिक अफगान शरणार्थी अभी भी पाकिस्तान
10 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थियों के 2025 में अपने देश लौटने के बावजूद, बीस लाख से अधिक अफगान शरणार्थी अभी भी पाकिस्तान में रह रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के आंकड़ों के हवाले से ये दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ नवंबर महीने में 171,055 अफगान नागरिक अफगानिस्तान लौट गए, जिनमें से 37,899 को चमन, तोरखम और बरबचा सीमाओं के रास्ते निर्वासित किया गया। इसके अलावा नवंबर में यूएनएचसीआर के प्रत्यावर्तन केंद्रों के जरिये 31,500 से ज्यादा अफगान पंजीकरण प्रमाण पत्र (पीओआर) धारकों को अफगानिस्तान भेजा गया।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

कमेंट
कमेंट X