Pakistan: 'रात आठ बजे बंद हो जाएं बाजार तो कम बच्चे पैदा होंगे', यह फरमा रहे हैं पाक रक्षा मंत्री, पढ़ें-सुनें
उनका यह उटपटांग बयान सोशल मीडिया में चटखारे लेते हुए लोग खूब वायरल कर रहे हैं। ख्वाजा आसिफ कहना क्या चाहते थे? और उनका मंतव्य क्या था?, यह तो वे ही जानें, लेकिन उन्होंने जो कहा वह यह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या यह माना जा सकता है कि यदि बाजार रात आठ बजे बंद हो जाएं तो बच्चे कम पैदा होंगे? आप ना ही कहेंगे, लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की राय इससे उलट है। उनका एक अजीबो-गरीब बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह फरमा रहे है कि 'जहां बाजार 8 बजे बंद हो जाते हैं, वहां बच्चे कम पैदा होते हैं।'
उनका यह उटपटांग बयान सोशल मीडिया में चटखारे लेते हुए लोग खूब वायरल कर रहे हैं। ख्वाजा आसिफ कहना क्या चाहते थे? और उनका मंतव्य क्या था?, यह तो वे ही जानें, लेकिन उन्होंने जो कहा वह यह है कि 'पाकिस्तान में जहां बाजार रात आठ बजे बंद किए गए वहां पर बच्चों की तादाद कम है। वहां बच्चे कम पैदा होते हैं।'
सुनें, ख्वाजा आसिफ क्या कह रहे हैं-
کاش سیالکوٹ میں بازار جلدی بند ہوا کرتے اور پاکستان خواجہ آصف کی پیدائش کے صدمے سے بچ جاتا۔۔ pic.twitter.com/CtlqLnt2tB
विज्ञापन — Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) January 4, 2023
दरअसल, पाकिस्तान जबर्दस्त आर्थिक व बिजली के संकट से जूझ रहा है। इससे निपटने के लिए शाहबाज शरीफ सरकार कई तरीके अपना रही है। इनमें बिजली बचाने के लिए बाजार व दुकानें जल्दी बंद करने का भी कदम शामिल है। देश के कई हिस्सों में बाजार, मैरिज हॉल, मॉल आदि को रात में जल्दी बंद किया जा रहा है, ताकि बिजली की खपत कम की जा सके। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक रक्षा मंत्री आसिफ से इसे लेकर सवाल किए जा रहे थे। तभी उन्होंने यह अजीबो गरीब बात कह दी।
रात 8.30 बजे बाजार और 10 बजे मैरिज हॉल बंद, बचेंगे अरबों रुपये
पाकिस्तान ने बिजली बचाने की योजना के तहत मंगलवार को विभिन्न उपायों का एलान किया है। इनमें बाजारों और मैरिज हॉल को जल्दी बंद किया जाने का फैसला किया गया है। तेल पर निर्भरता को कम करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण योजना को मंजूरी दी गई है। रक्षा मंक्षी ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि अब बाजार रात 8.30 बजे बंद हो जाएंगे, जबकि मैरिज हॉल 10 बजे बंद होंगे। इससे देश के 60 अरब रुपये बचेंगे। अगले माह से बल्बों का उत्पादन बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह ज्यादा बिजली की खपत वाले पंखों का उत्पादन जुलाई से बंद हो जाएगा। इन उपायों से 22 अरब रुपये बच सकेंगे।