{"_id":"69c0cc36aac94819fd08929a","slug":"imran-khan-health-update-message-from-adiala-jail-imran-khan-allegations-against-judicial-pakistan-news-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व PM इमरान खान का जेल से सख्त संदेश: कहा- आत्मा बेच चुके जजों को शर्म आनी चाहिए; बेटे कासिम ने क्या बताया?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्व PM इमरान खान का जेल से सख्त संदेश: कहा- आत्मा बेच चुके जजों को शर्म आनी चाहिए; बेटे कासिम ने क्या बताया?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके बेटे कासिम ने मुलाकात की। इस दौरान इमरान ने पाकिस्तान की न्यायपालिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर पिछले कई दिनों से चिंता जताई जा रही थी। इसी बीच इमरान खान के बेटे कासिम खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद कासिम ने सोशल मीडिया पर अपने पिता का एक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया। इस संदेश में इमरान खान ने पाकिस्तान की न्यायपालिका और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
इमरान खान ने अपने बेटे से भेजे संदेश में कहा, देश के जजों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका अपनी आत्मा बेच चुकी है और उन्हें देश की एकता की कोई परवाह नहीं है। इमरान के मुताबिक, जब विरोधी उन्हें मानसिक रूप से नहीं तोड़ पाए, तो उन्होंने उनकी पत्नी बुशरा बीबी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने बुशरा बीबी के साथ हो रहे व्यवहार को अमानवीय और इस्लाम के खिलाफ बताया। इमरान ने कहा कि यह सब उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है।
इमरान खान ने जेल की मुश्किलों का जिक्र करते हुए बताया कि बेटों से 30 मिनट की मुलाकात के बदले उन्हें 24 घंटे अकेले (आइसोलेशन) रहना पड़ता है। उन्होंने जजों को गद्दार बताते हुए कहा कि जिन पर समाज के न्याय की जिम्मेदारी थी, वे ही धोखा दे रहे हैं। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।
बता दें कि इमरान खान के दोनों बेटे सुलेमान और कासिम लंदन में रहते हैं। उन्होंने पहले दावा किया था कि उनके पिता की दाहिनी आंख की रोशनी बहुत कम हो गई है और जेल प्रशासन इलाज में लापरवाही बरत रहा है। रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कासिम ने यह भी कहा था कि सरकार उन्हें पाकिस्तान आने का वीजा नहीं दे रही थी क्योंकि उसे डर था कि इससे दुनिया का ध्यान इमरान खान की तरफ जाएगा। हालांकि, बाद में उन्हें वीजा मिल गया।
ये भी पढ़ें: Petrol: पश्चिम एशिया संघर्ष से डरी शहबाज सरकार, फोड़ा महंगाई बम; सीधे 300 के पार पहुंचाए पेट्रोल के दाम
कुछ दिन पहले इमरान खान के वकील लतीफ खोसा ने कोर्ट में अर्जी दी है कि खान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाए। कहा जा रहा इमरान पिछले साल अक्टूबर से आंख की बीमारी से परेशान हैं। दूसरी तरफ, सरकार का दावा है कि इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी में सुधार हुआ है। 72 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन