Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
PM modi speaks of a Banaras connection in Bratislava, Praises artists and shares a special thought
{"_id":"6a30d9283744b72bf50bf09a","slug":"pm-modi-speaks-of-a-banaras-connection-in-bratislava-praises-artists-and-shares-a-special-thought-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banaras connect in Bratislava: पीएम बोले- ब्रातिस्लावा में बनारस का कनेक्शन! कलाकारों की सराहना कर कही खास बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Banaras connect in Bratislava: पीएम बोले- ब्रातिस्लावा में बनारस का कनेक्शन! कलाकारों की सराहना कर कही खास बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:33 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया दौरे के दौरान राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ ब्रातिस्लावा में वाराणसी पर आधारित विशेष कला प्रदर्शनी देखी। स्लोवाकियाई कलाकारों की कृतियों में बनारस की संस्कृति और विरासत को दर्शाया गया था। पीएम मोदी ने इसे भारत-स्लोवाकिया सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के साथ देखी वाराणसी पर आधारित प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की अपनी दो दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली है। साल 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा था। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, शिक्षा और रोजगार जैसे कई अहम क्षेत्रों में बड़े समझौते हुए। दोनों देशों ने अपने रिश्तों को अब 'व्यापक साझेदारी' का दर्जा दिया है।
2 of 4
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के साथ देखी वाराणसी पर आधारित प्रदर्शनी
- फोटो : @narendramodi
अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ राजधानी ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति महल में एक खास प्रदर्शनी देखी। इस प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र भारत का प्राचीन और पवित्र शहर वाराणसी (बनारस) था। इसमें उन स्लोवाकियाई कलाकारों की कलाकृतियां शामिल थीं, जिन्होंने हाल ही में वाराणसी की यात्रा की थी। कलाकारों ने अपनी कला के जरिए बनारस की खूबसूरती और वहां की संस्कृति को कैनवास पर उतारा था।
3 of 4
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के साथ देखी वाराणसी पर आधारित प्रदर्शनी
- फोटो : @narendramodi
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को साझा करते हुए इसे 'ब्रातिस्लावा में बनारस का जुड़ाव' बताया। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'ब्रातिस्लावा में बनारस से जुड़ाव! कल ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति भवन में, राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और मैंने वाराणसी पर केंद्रित एक आकर्षक प्रदर्शनी देखी, जिसमें उन स्लोवाक कलाकारों की कृतियां शामिल थीं जिन्होंने हाल ही में वाराणसी का दौरा किया था। कला और संस्कृति में लोगों को करीब लाने की अद्भुत क्षमता होती है। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी कलाकारों को मेरी हार्दिक बधाई।'
A Banaras connect in Bratislava!
At the Presidential Palace in Bratislava yesterday, President Pellegrini and I viewed a fascinating exhibition centred on Varanasi, including works by Slovak artists who had recently visited the city. Art and culture truly have a unique ability… pic.twitter.com/jEaeXaXm6k
पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से भी नवाजा गया
- फोटो : @narendramodi
यह प्रदर्शनी दिखाती है कि भारत और स्लोवाकिया के बीच केवल राजनीतिक और व्यापारिक रिश्ते ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव भी गहरा हो रहा है। स्लोवाकिया के कलाकारों ने अपनी कला के जरिए बनारस की विरासत को यूरोप में पेश किया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से भी नवाजा गया, जो दोनों देशों की बढ़ती दोस्ती का प्रतीक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।