{"_id":"5d63296d8ebc3e93a170a16c","slug":"indian-diplomatic-mission-informed-that-100-naval-men-stranded-from-dubai-return-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से संकट में फंसे 100 नौसैनिकों की भारत वापसी, भारतीय राजनयिक मिशन ने दी जानकारी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई से संकट में फंसे 100 नौसैनिकों की भारत वापसी, भारतीय राजनयिक मिशन ने दी जानकारी
Mon, 26 Aug 2019 06:05 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 26 Aug 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई अंत तक संकट में फंसे 100 नौसैनिकों को भारत वापस भेज दिया गया है। भारतीय राजनयिक मिशन ने यह जानकारी दी। दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत विपुल के हवाले से ‘खलीज टाइम्स’ ने लिखा कि मिशन की प्राथमिकता सबसे अधिक संकटग्रस्त की सर्वप्रथम मदद है।
विज्ञापन
बकौल विपुल, भारतीय समुदाय कल्याण कोष (आईसीडब्ल्यूएफ) के वाणिज्य दूतावास ने इस साल जुलाई तक लगभग 375 लोगों को हवाई टिकट प्रदान किए हैं। विदेश में हर भारतीय के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है, विशेष रूप से संकटग्रस्त लोगों के।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले वाणिज्य दूतावास ने 52 लोगों की अस्थियों को स्वदेश भेजने में मदद की है। 28 चिकित्सीय मामलों और 600 कर्मचारियों को गुजर-बसर में भी सहायता प्रदान की है। खबरों के अनुसार इस साल जुलाई अंत तक संकट में फंसे 100 नौसैनिकों को भारत वापस भेजा गया है। विपुल ने उनके हर प्रयास में मदद करने के लिए स्थानीय अधिकारियों का शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन