फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian envoy to China rejects comparison with Pakistan on West Asia mediation

Geopolitics: पश्चिम एशिया में मध्यस्थता पर भारतीय राजदूत बोले- भारत और PAK की तुलना अनुचित, देश खुद करें फैसला

Sat, 04 Jul 2026 03:48 PM IST
Pavan पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: Pavan Updated Sat, 04 Jul 2026 03:48 PM IST
सार

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराइस्वामी ने पश्चिम एशिया में मध्यस्थता को लेकर भारत-पाकिस्तान की तुलना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि देशों को अपने हित के अनुसार निर्णय लेना चाहिए। भारत और चीन दोनों ही मौजूदा वैश्विक हालात में मध्यस्थता से दूरी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Indian envoy to China rejects comparison with Pakistan on West Asia mediation
विक्रम दोराइस्वामी, चीन में भारतीय राजदूत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराइस्वामी ने पश्चिम एशिया में मध्यस्थता को लेकर भारत और पाकिस्तान की तुलना को खारिज करते हुए इसे अनुचित बताया। उन्होंने साफ कहा कि देशों को यह खुद तय करना चाहिए कि किसी विवाद में मध्यस्थता करना उनके हित में है या नहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: 'खामेनेई के जनाजे के लिए ईरान को दिया वीक ऑफ', ट्रंप ने सेना का भी किया जिक्र, बाइडन पर क्या आरोप लगाए?
विज्ञापन


भारतीय राजदूत ने क्या कहा?
पाकिस्तान से तुलना पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों की आर्थिक स्थिति और वैश्विक भूमिका खुद ही अंतर दिखाती है। भारत की वैश्विक भागीदारी को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि देश यूरोप और एशिया के साथ मजबूत आर्थिक संबंध रखता है। इस दौरान उन्होंने शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर भारत की सक्रिय भूमिका का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में मध्यस्थता पर भारत का रुख
उन्होंने कहा कि भारत किसी भी संघर्ष में मध्यस्थता करने को लेकर सावधानी बरतता है। राजदूत ने कहा कि अभी का वैश्विक माहौल पहले से ही काफी तनाव पूर्ण है, ऐसे में मध्यस्थता से भारत को कोई खास लाभ नहीं दिखता। उन्होंने यह भी बताया कि भारत पहले कुछ मामलों में अपनी भूमिका निभा चुका है।

यह भी पढ़ें- Ali Khamenei Funeral: खामेनेई की अंतिम यात्रा में भावुक हुआ ईरान, 14 महीने की पोती का छोटा ताबूत भी साथ दिखा

भारत-चीन की मिलती-जुलती सोच
बीजिंग में विश्व शांति मंच के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चीन और भारत का रुख कई अंतरराष्ट्रीय संकटों पर काफी समान है। चाहे पश्चिम एशिया हो या यूरोप, दोनों देश सीधे मध्यस्थ बनने से बच रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन त्सिंघुआ यूनिवर्सिटी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed