पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian expat wins AED 20 million in weekly UAE draw

UAE: दुबई में रहने वाले मुंबई के सचिन ने जीता साप्ताहिक महजूज ड्रॉ; 45 करोड़ रुपये पाकर बने करोड़पति

Wed, 02 Aug 2023 10:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 10:00 PM IST
सार

सचिन मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। वे 25 सालों से दुबई में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। ड्रॉ जीतने के बाद सचिन ने बताया कि मैं हर हफ्ते महजूज में भाग लेता रहा हूं। मै हमेशा बड़ी जीत की उम्मीद करता था। अब यह जीत मेरे और मेरे परिवार का जीवन बदल देगी। 
 

विज्ञापन
Indian expat wins AED 20 million in weekly UAE draw
दिरहम

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले  एक 47 साल के भारतीय प्रवासी की लॉटरी लगी है। दुबई में रहने वाले टेक्नीशियन सचिन ने 139वें महजूज सुपर सैटरडे का शीर्ष पुरस्कार जीता है। इस साप्ताहिक ड्रा में उन्हें 20 मिलियन दिरहम (लगभग 45 करोड़ रुपये) मिले हैं। वहीं, एक अन्य भारतीय ने भी एक मिलियन दिरहम का ईनाम जीता है। इसके बाद इस ड्रा के माध्यम से करोड़पति का दर्जा हासिल करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ कर 20 हो गई है। 

विज्ञापन


मुंबई के रहने वाले हैं सचिन
गौरतलब है कि सचिन मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। वे 25 सालों से दुबई में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। ड्रॉ जीतने के बाद सचिन ने बताया कि मैं हर हफ्ते महजूज में भाग लेता रहा हूं। मै हमेशा बड़ी जीत की उम्मीद करता था। अब यह जीत मेरे और मेरे परिवार का जीवन बदल देगी। 
विज्ञापन


गौतम ने भी जीते 2.25 करोड़ रुपये 
इसके साथ ही एक अन्य भारतीय प्रवासी गौतम ने भी ड्रॉ से एक मिलियन दिरहम (लगभग 2.25 करोड़ रुपये) का पुरस्कार जीता है। जानकारी के मुताबिक, गौतम को शनिवार को एक ईमेल के जरिए अपनी जीत का पता चला। 27 वर्षीय प्रोजेक्ट इंजीनियर गौतम ने बताया कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वह बहुत खुश हुए। उन्होंने बताया कि वह चार साल से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं और एक साल से महजूज में भाग ले रहे हैं। अपनी जीत से रोमांचित गौतम ने कहा कि जीते हुए रुपयों से वह अपने गृहनगर में घर बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, साप्ताहिक ड्रॉ में दो भारतीयों के जीत हासिल करने पर महजूज के प्रबंध संचालक सुजैन काजी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक ही ड्रॉ में भारत के दो भाग्यशाली विजेताओं को देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed