सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national arrested in US: Accused of attacking with baseball bat

अमेरिका में भारतीय नागरिक गिरफ्तार: बेसबॉल बैट से हमला करने का आरोप, पुलिस ने बताया अवैध अप्रवासी

न्यूयॉर्क, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Thu, 28 May 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिक धवल अमरतभाई पटेल को बेसबॉल बैट से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मैसाचुसेट्स की एक शराब की दुकान में ग्राहक से विवाद के बाद उसने कथित तौर पर बेसबॉल बैट से हमला किया।

Indian national arrested in US: Accused of attacking with baseball bat
अमेरिकी पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हुए एक भारतीय नागरिक को कथित तौर पर बेसबॉल बैट से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। धवल अमरतभाई पटेल को सबसे पहले 16 मई को मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर पुलिस विभाग ने गिरफ्तार किया था। उस पर खतरनाक हथियार से हमला और मारपीट करने का आरोप लगाया गया।


पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शराब की दुकान में पटेल काम करता था वहां एक ग्राहक के साथ उसकी बहस हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद उसने बेसबॉल बैट उठाकर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचएस ने क्या जानकारी दी?

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि मैसाचुसेट्स के सैंक्चुअरी पॉलिटिशियंस ने आईसीई अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया और पटेल को बिना सूचना दिए जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद ICE ने 18 मई को पटेल को गिरफ्तार कर लिया। DHS के मुताबिक, पटेल ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
Trending Videos


कार्यवाहक सहायक सचिव लॉरेन बिस ने कहा कि भारत से आया यह अवैध व्यक्ति सोचता था कि वह बेसबॉल बैट से लोगों पर हमला कर सकता है। सैंक्चुअरी नेताओं ने उसे गिरफ्तार होने के बाद भी रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed