Iran War Live: हमास सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर, इस्राइल ने किया एलान; कुवैत पर ईरानी मिसाइल हमले का दावा
{"_id":"6a17bfc2dc978d053700d598","slug":"iran-usa-war-live-news-updates-west-asia-conflict-ceasefire-in-danger-kuwait-2026-05-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Iran War Live: हमास सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर, इस्राइल ने किया एलान; कुवैत पर ईरानी मिसाइल हमले का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 28 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
West Asia Crisis News LIVE: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष विराम टूटने का खतरा बढ़ गया है। दरअसल अमेरिका ने एक बार फिर ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। ये हमले उन ठिकानों पर किए गए, जहां से होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ईरानी मीडिया ने कहा कि अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास बंदरगाह के नजदीक हमले किए।
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
04:56 PM, 28-May-2026
कुवैत पर ईरानी मिसाइल हमले का दावा
अमेरिका के अनुसार, ईरान ने कुवैत की ओर मिसाइलें दागीं, जिससे क्षेत्र में लागू नाजुक युद्ध विराम पर नया खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में तनाव कम करने और संघर्षविराम बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, इस कथित मिसाइल हमले ने हालात को फिर से गंभीर बना दिया है। हालांकि अभी तक इस हमले से हुए नुकसान या हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।02:51 PM, 28-May-2026
हमास सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर
इस्राइल ने दावा किया है कि उसने गाजा में बड़ी सैन्य कार्रवाई के दौरान हमास के सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया है। ओदेह को 7 अक्तूबर 2023 के हमले के मुख्य योजनाकारों में से एक बताया जा रहा है। इस्राइल रक्षा बलों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री के निर्देश पर की गई। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।01:15 PM, 28-May-2026
टायर में ड्रोन हमला, 2 लोगों की मौत
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (NNA) के मुताबिक, दक्षिणी शहर टायर में हुए एक लक्षित ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग उस समय मोटरसाइकिल पर सवार थे, जब उन पर हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।01:14 PM, 28-May-2026
दक्षिणी लेबनान में इस्राइल के हवाई हमले तेज
दक्षिणी लेबनान के कई शहरों में इस्राइली सेना द्वारा लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइली हमलों का निशाना नबातिएह और टायर जैसे प्रमुख शहर रहे। नबातिएह में हारौफ और जेबचिट नगरपालिकाओं को हवाई हमले में निशाना बनाया गया, जबकि टायर क्षेत्र में अल-मंसूरी इलाके पर भी बमबारी की गई।11:46 AM, 28-May-2026
लेबनान के तटीय शहर टायर में इस्राइल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश
इस्राइली सेना ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के टायर शहर के निवासियों को इलाका खाली करने का आदेश जारी किया। सेना ने कहा कि वह इस इलाके में 'ईरान समर्थित समूह' हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई करेगी।आदेश में यह भी कहा गया कि कुछ इमारतों के आसपास रहने वाले लोग इलाका छोड़कर जहरानी नदी के उत्तर की तरफ चले जाएं।
इसी बीच, लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के देइर आम्स गांव में हुए इस्राइली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि यह हमला हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था।
दूसरी तरफ, हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के जौतार अल शर्किया में इस्राइली सेना और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। समूह ने दावा किया कि उसने बुस्तान जत्तम के पास एक इस्राइली मर्कवा टैंक पर ड्रोन हमला किया और ताललेट अल खजान तथा नदी के आसपास इस्राइली सैनिकों और वाहनों पर रॉकेट, तोप और भारी हथियारों से हमला किया।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च से जारी इस्राइली हमलों में मरने वालों की संख्या 27 मई तक बढ़कर 3,269 हो गई है, जबकि 9,840 लोग घायल हुए हैं।
10:15 AM, 28-May-2026
गुरुवार तड़के बंदर अब्बास बंदरगाह के पास सुने गए धमाके
ईरानी समाचार एजेंसी 'फार्स' ने ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट शहर के पूर्वी इलाके में गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे (2200 जीएमटी बुधवार) तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। यह शहर होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय कर दिए गए और अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए कि धमाकों की आवाज कहां से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:01 AM, 28-May-2026
अमेरिका का दावा- आत्मरक्षा में किए हमले, ईरान ने झुठलाया
अमेरिका ने पिछले तीन दिनों में दो बार दक्षिणी ईरान पर हमले किए हैं और खासकर बंदर अब्बास बंदरगाह को निशाना बनाया गया है। अमेरिका का दावा है कि उसने यह हमले आत्मरक्षा में किए हैं। जबकि ईरान का कहना है कि अमेरिका ने हमला करके पहले से ही नाजुक सीजफायर को चुनौती दी है।09:59 AM, 28-May-2026
ट्रंप का ईरान को सख्त संदेश: समझौते में कोई जल्दबाजी नहीं, पसंद के मुताबिक न हुआ तो करेंगे कार्रवाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मिडटर्म चुनावों के राजनीतिक दबाव की वजह से ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चल रही बातचीत से अमेरिका की पसंद के मुताबिक समझौता नहीं हुआ, तो वॉशिंगटन फिर से सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।बुधवार को व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान को उम्मीद थी कि आने वाले मिडटर्म चुनावों का दबाव उनकी बातचीत की स्थिति को कमजोर कर देगा। ट्रंप ने कहा, 'उन्हें लगा था कि वे मुझसे ज्यादा इंतजार करवा लेंगे, लेकिन मुझे मिडटर्म चुनावों की कोई परवाह नहीं है।' ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अभी चर्चा में चल रही शर्तों से संतुष्ट नहीं है और अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ट्रंप ने कहा, 'उम्मीद है हम इससे संतुष्ट हो जाएंगे। नहीं तो हमें काम पूरा करना पड़ेगा।' इसके अलावा कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान को अपने उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम के भंडार को छोड़ने के बदले में किसी तरह की प्रतिबंधों से राहत नहीं मिलेगी।
इससे पहले बुधवार को व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया में आई उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कथित ड्राफ्ट समझौते का जिक्र था, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ईरान के पास वाले इलाकों से अपनी सेना हटाएगा और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक रोक खत्म करेगा। व्हाइट हाउस ने इसे 'पूरी तरह मनगढ़ंत' बताया।
09:38 AM, 28-May-2026
कुवैती सेना ने कहा है कि उन पर मिसाइल हमला हुआ
कुवैत की सेना ने कहा है कि उनके एयर डिफेंस ने एक मिसाइल हमले का पता लगाया है। कुवैती सेना ने कहा कि एयर डिफेंस ने मिसाइल और ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया, जिससे तेज धमाका हुआ। कुवैत की सरकार ने सभी नागरिकों से सुरक्षा सलाह को मानने की अपील की।09:33 AM, 28-May-2026