Live
Iran-US War LIVE: अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज पर फायरिंग, तनाव बढ़ा; पश्चिम एशिया देशों में बज रहे सायरन
{"_id":"6a28971f47f0053931049833","slug":"iran-us-war-live-updates-america-begun-strikes-against-tehran-after-crash-of-army-helicopter-2026-06-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Iran-US War LIVE: अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज पर फायरिंग, तनाव बढ़ा; पश्चिम एशिया देशों में बज रहे सायरन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, तेहरान/ वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Iran US War Live Updates in Hindi: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूट गया है। सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका बुरी तरह से ईरान पर भड़क गया है और अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं आईआरजीसी ने भी एक बयान जारी कर रहा है कि वे भी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
अमेरिका ईरान युद्ध
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
12:47 PM, 10-Jun-2026
अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज पर फायरिंग
यमन के पास अदन की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है। ब्रिटिश सेना के अनुसार जहाज पर तैनात सुरक्षा गार्डों और एक छोटी नाव में सवार हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी हुई। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी के घायल होने या जहाज को बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।10:36 AM, 10-Jun-2026
कुवैत पर ईरानी हमले की कोशिश, एयर डिफेंस सिस्टम हुआ सक्रिय
कुवैत ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होकर हवाई खतरों का सामना कर रहे हैं, जब ईरान ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में इस खाड़ी देश को निशाना बनाने का दावा किया। ईरान की ओर से यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच की गई है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। कुवैती सुरक्षा बलों ने कई प्रोजेक्टाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।
Trending Videos
10:30 AM, 10-Jun-2026
जॉर्डन ने हवा में ही मार गिराईं ईरान की पांच मिसाइलें
जॉर्डन ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई पांच मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। ये मिसाइलें उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही थीं, जहां अमेरिकी सैन्य बलों की मौजूदगी वाला एयरबेस स्थित है। हमले के बाद जॉर्डन समेत कई खाड़ी देशों में चेतावनी सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटनाक्रम अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच हुआ है। जॉर्डन ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।08:33 AM, 10-Jun-2026
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना वाले सैन्य अड्डे पर हमला किया; हालांकि, अभी तक जॉर्डन और अमेरिका की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।08:15 AM, 10-Jun-2026
ईरान हमलों के खिलाफ कुवैत की जवाबी कार्रवाई
ईरान के इस एलान के बाद कि उसने अमेरिकी हवाई हमलों का बदला लेने के लिए पश्चिम एशिया के इस देश को निशाना बनाया है, कुवैत का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।06:41 AM, 10-Jun-2026
अमेरिका ने ईरान पर दागीं मिसाइलें, आईआरजीसी ने जवाबी हमले की धमकी दी
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि अमेरिका के हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना की बहरीन में मौजूद पांचवीं फ्लीट पर ड्रोन हमला किया गया है। आईआरजीसी ने ये भी कहा कि अगर अमेरिका के हमले जारी रहे तो वे भी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। वहीं अमेरिका ने हमले रोकने के संकेत दिए हैं और कहा है कि ईरान पर हमले आत्मरक्षा में किए गए और अब हमले पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 AM, 10-Jun-2026
ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर बढ़ी महंगाई
28 फरवरी से अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। इसके चलते ऊर्जा कीमतों में तेजी आई है और खाद्य पदार्थों समेत कई आवश्यक वस्तुएं महंगी हुई हैं। हालांकि अप्रैल में युद्धविराम की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक स्थायी शांति समझौता नहीं हो सका है। इस बीच, इस्राइल ने लेबनान में ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।04:19 AM, 10-Jun-2026
टूटने के कगार पर पहुंचा ईरान-अमेरिका युद्धविराम?
यह घटना ऐसे समय हुई है जब दो महीने पुराने संघर्षविराम पर पहले से ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक दिन पहले ही ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम लागू होने के बाद पहली बार दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए थे। ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, इस्राइली हमलों में ईरान की वायु रक्षा इकाइयों के कम से कम दो सदस्य मारे गए हैं।04:19 AM, 10-Jun-2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- अमेरिका को इसका जवाब देना होगा
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, उनका अपाचे हेलिकॉप्टर ओमान के तट के निकट उस समय गिर गया, जब वह एक ईरानी ड्रोन से टकरा गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह टक्कर जानबूझकर कराई गई थी या नहीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि सैन्य अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों सैनिक सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है, लेकिन अमेरिका को इसका जवाब देना होगा।दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप के आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका की सीमाओं से हजारों मील दूर स्थित है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'हमारे क्षेत्र के निकट मौजूद विदेशी सैन्य बल मानवीय भूल, दुर्घटनाओं या संघर्ष की चपेट में आने के कारण लगातार जोखिम में रहते हैं। जोखिम कम करने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि वे यहां से चले जाएं।'
04:11 AM, 10-Jun-2026