सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Judge bars Alabama nitrogen gas execution, says method unconstitutionally cruel

'असांविधानिक और क्रूर': अलबामा में नाइट्रोजन गैस से मृत्युदंड पर स्थायी रोक, जज ने कहा- ये प्रतिबंध का उल्लंघन

पीटीआई, मॉन्टगोमेरी Published by: Pavan Updated Wed, 10 Jun 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के अलबामा में एक संघीय जज ने कैदी जेफरी ली को नाइट्रोजन गैस से मृत्युदंड देने पर स्थायी रोक लगा दी। अदालत ने इस तरीके को संविधान के तहत क्रूर और असामान्य सजा माना। हालांकि राज्य घातक इंजेक्शन, इलेक्ट्रिक चेयर या फायरिंग स्क्वाड जैसे अन्य विकल्प अपना सकता है।

Judge bars Alabama nitrogen gas execution, says method unconstitutionally cruel
अलबामा में नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा पर रोक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के अलबामा राज्य में नाइट्रोजन गैस के जरिए दी जाने वाली मौत की सजा पर बड़ा कानूनी झटका लगा है। एक संघीय न्यायाधीश ने इस तरीके को संविधान के खिलाफ और अत्यधिक क्रूर बताते हुए एक कैदी की प्रस्तावित सजा पर स्थायी रोक लगा दी है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश एमिली सी. मार्क्स ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि नाइट्रोजन गैस के जरिए मौत की सजा देना संविधान में दिए गए क्रूर और असामान्य सजा पर प्रतिबंध का उल्लंघन करता है।


यह भी पढ़ें- US-Iran Crisis: 'अगर सुरक्षित रहना चाहते हो तो हमारे क्षेत्र से निकल जाओ', अमेरिकी हमले के बाद ईरान की खुली धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी को नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा देने पर स्थायी रोक
यह फैसला उस समय आया जब एक अपीलीय अदालत ने एक दिन पहले ही उनके पुराने फैसले को पलट दिया था, जिसमें इस पद्धति को सांविधानिक माना गया था। जज मार्क्स ने कैदी जेफरी ली को नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा देने पर स्थायी रोक लगा दी। जेफरी ली को गुरुवार को अलबामा की एक जेल में मृत्युदंड दिया जाना थी। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य चाहे तो अन्य स्वीकृत तरीकों से सजा-ए-मौत को लागू कर सकता है। अलबामा में फिलहाल घातक इंजेक्शन (लीथल इंजेक्शन) और इलेक्ट्रिक चेयर भी वैध मृत्युदंड के तरीके हैं। जज ने कहा कि जेफरी ली को इन तरीकों से फांसी रोकने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos


'मौत की सजा के हर तरीके को दी जा सकती है चुनौती'
अपने 26 पन्नों के फैसले में जज मार्क्स ने कहा कि मौत की सजा के हर तरीके को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने लिखा कि अगर राज्य फायरिंग स्क्वाड को भी अपनाए तो उसके खिलाफ भी कानूनी चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने यह भी माना कि संविधान दर्दरहित मौत की गारंटी नहीं देता, लेकिन किसी व्यक्ति की जान लेने की प्रक्रिया में दर्द का जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता।

राज्य को अन्य विकल्प अपनाने की छूट
दिलचस्प बात यह है कि जज ने कहा कि राज्य चाहे तो ली की पसंदीदा फांसी की विधि, यानी फायरिंग स्क्वाड, को अपना सकता है। अमेरिकी कानून के तहत फांसी की विधि को चुनौती देने वाले कैदी को कोई वैकल्पिक तरीका भी सुझाना होता है। जज ने कहा कि राज्य के पास फायरिंग स्क्वाड के लिए आवश्यक हथियार, गोला-बारूद और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें- शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: सहमति का दावा बड़ा, पर हाथ रहा खाली; नहीं हुआ कोई ठोस समझौता

दोहरे हत्याकांड का दोषी है कैदी जेफरी ली
जेफरी ली 1998 में हुई एक दोहरे हत्या की वारदात में दोषी ठहराया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार उसने एक गिरवी दुकान (पॉनशॉप) में लूटपाट के दौरान दुकान मालिक जिमी एलिस और कर्मचारी एलेन थॉम्पसन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की एक और खास बात यह है कि जूरी ने 7-5 के मत से ली को उम्रकैद देने की सिफारिश की थी। लेकिन उस समय एक न्यायाधीश ने जूरी की सिफारिश को खारिज करते हुए उसे मौत की सजा सुनाई थी। बाद में 2017 में अलबामा ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया, जिसके तहत जज जूरी की सजा संबंधी सिफारिश को पलट सकते थे। अब राज्य सरकार इस फैसले की समीक्षा कर रही है और अपील की तैयारी कर सकती है। माना जा रहा है कि यह मामला अंततः अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed