{"_id":"6a17fd9f69adbe411e05246a","slug":"kenya-several-students-killed-in-night-fire-at-girls-school-in-central-region-says-official-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kenya School Fire: केन्या में दर्दनाक हादसा; गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में लगी आग से 16 छात्राओं की मौत, 79 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kenya School Fire: केन्या में दर्दनाक हादसा; गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में लगी आग से 16 छात्राओं की मौत, 79 घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 28 May 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
केन्या के गिलगिल स्थित उटुमिशी गर्ल्स स्कूल में रात के समय लगी आग में 16 छात्राओं की मौत हो गई और 79 घायल हो गईं। हादसे की जांच जारी है।
Breaking News
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केन्या से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मध्य क्षेत्र के एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में रात के समय लगी भीषण आग में 16 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 79 अन्य घायल हो गईं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह हादसा गिलगिल इलाके में स्थित उटुमिशी गर्ल्स स्कूल में हुआ, जहां अचानक हॉस्टल में आग भड़क उठी। उस समय अधिकतर छात्राएं अपने कमरों में सो रही थीं, जिससे वे समय रहते बाहर नहीं निकल पाईं।
Trending Videos
हॉस्टल में फैली आग, बचाव कार्य जारी
शिक्षा मंत्री जूलियस ओंगामा ने जानकारी दी कि हादसे के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्कूल में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं, जिससे घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच जारी है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से। केन्या में स्कूलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इनमें से कुछ मामलों में जानबूझकर आग लगाने (आगजनी) और कुछ में तकनीकी खराबी को कारण माना गया है।
खबर अपडेट हो रही है...