{"_id":"69f6e3e6b4d3c37164038c10","slug":"indian-navy-chief-admiral-dinesh-k-tripathi-myanmar-visit-maritime-cooperation-ior-security-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, यूएमएस क्यान सित थार का किया निरीक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, यूएमएस क्यान सित थार का किया निरीक्षण
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडॉ।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 May 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का म्यांमार में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने फ्रिगेट यूएमएस क्यान सित थार पर जाकर वहां की नौसैनिक क्षमता और स्वदेशी निर्माण व्यवस्था की जानकारी ली। दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। पढ़िए रिपोर्ट-
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का म्यांमार दौरा
- फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने अपनी म्यांमार यात्रा दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को नई दिशा देने पर जोर दिया। उनका यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के मकसद से अहम माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने म्यांमार नौसेना के फ्रिगेट यूएमएस क्यान सित थार पर सवार होकर वहां की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता और नौसेना बेड़े की ताकत के बारे में जानकारी ली।
नौसेना ने बयान में क्या कहा?
भारतीय नौसेना ने एक्स पर लिखा, म्यांमार की यात्रा के हिस्से के रूप में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 2 मई 2026 को म्यांमार नौसेना के फ्रिगेट यूएमएस क्यान सित थार (एफ12) पर सवार हुए। इस दौरान सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। जहाज पर उनकी अगवानी कैप्टन क्याव थेत नाइंग ने की, जो म्यांमार नौसेना के नंबर-1 फ्लीट कमांडर हैं।
म्यांमार नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता का किया अवलोकन
यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख को म्यांमार नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बेड़े की क्षमताओं और कामकाज का भी विस्तार से परिचय कराया गया। इस बातचीत में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग पर भी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: क्या है OPEC+ का नया प्लान?: होर्मुज की नाकेबंदी के बीच भी सस्ता होगा तेल, इस फैसले से दुनिया को मिलेगी राहत
समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा
भारतीय नौसेना ने कहा, दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों पर भी बात हुई। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच साझा समुद्री सुरक्षा और बेहतर तालमेल को और मजबूत करना है।
Trending Videos

Indian Navy tweets, "As part of the ongoing visit to Myanmar, Adm Dinesh K Tripathi, CNS, embarked the Myanmar Navy's Frigate UMS Kyan Sit Thar (F12) on 2nd May 2026. He was received onboard by Capt Kyaw Thet Naing, No.1 Fleet Commander, Myanmar Navy, with a ceremonial Guard of… pic.twitter.com/ongG0ygyYM
— ANI (@ANI) May 3, 2026
म्यांमार नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता का किया अवलोकन
यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख को म्यांमार नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बेड़े की क्षमताओं और कामकाज का भी विस्तार से परिचय कराया गया। इस बातचीत में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग पर भी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: क्या है OPEC+ का नया प्लान?: होर्मुज की नाकेबंदी के बीच भी सस्ता होगा तेल, इस फैसले से दुनिया को मिलेगी राहत
समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा
भारतीय नौसेना ने कहा, दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों पर भी बात हुई। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच साझा समुद्री सुरक्षा और बेहतर तालमेल को और मजबूत करना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन