सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran denies claims that US vessels entered Strait of Hormuz

होर्मुज से गुजरे अमेरिकी नौसेना के जहाज?: ईरान ने खारिज किया दावा, कहा- केवल सेना के पास अनुमति देने का अधिकार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: Nirmal Kant Updated Sun, 12 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से अमेरिकी नौसेना के जहाजों के गुजरने के दावे को खारि किया और कहा कि इस जलमार्ग में किसी भी जहाज की आवाजाही उसकी सशस्त्र सेनाओं के नियंत्रण मे है। उधर, ईरानी मीडिया ने दावा किया कि एक अमेरिकी सैन्य जहाज को वापस लौटने पर मजबूर किया गया। 

Iran denies claims that US vessels entered Strait of Hormuz
होर्मुज का रास्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ईरान ने अमेरिका के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी नौसेना के दो डेस्ट्रॉयर जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 
Trending Videos


अमेरिका के दावे पर ईरान ने क्या कहा?
ईरान के संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी जहाज की आवाजाही पर नियंत्रण और अनुमति का अधिकार ईरान की सशस्त्र सेनाओं के पास है। उन्होंने कहा, किसी भी जहाज की पारगमन की पहल हमारे नियंत्रण में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों अहम है होर्मुज जलमार्ग?
होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी का संकरा प्रवेश द्वार है। यह दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और गैस व्यापार के लिए बेहद अहम जलमार्ग माना जाता है। यह क्षेत्र अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता का भी प्रमुख मुद्दा है, जो इस समय पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही है।

ये भी पढ़ें: ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी

अमेरिकी सेना ने क्या दावा किया था?
अमेरिकी सेना ने पहले दावा किया था कि उसके दो डेस्ट्रॉयर इस जलमार्ग से गुजरे हैं और यह खदान हटाने की तैयारी से पहले की कार्रवाई थी। इसे युद्ध के बाद पहली ऐसी घटना बताया गया था।

हालांकि, ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि ईरान ने एक अमेरिकी सैन्य जहाज को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया, जो इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed