पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran has requested a meeting It will take place tomorrow in Doha: Trump

US-Iran Talks: ट्रंप का दावा- ईरान ने बैठक का अनुरोध किया, कल दोहा में हो सकती है बातचीत

Mon, 29 Jun 2026 05:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Jun 2026 05:26 PM IST
सार

US-Iran Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक कतर की राजधानी दोहा में हो सकती है। उधर, ईरान की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पढ़िए रिपोर्ट- 

विज्ञापन
Iran has requested a meeting It will take place tomorrow in Doha: Trump
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान ने वाशिंगटन के साथ बैठक का अनुरोध किया है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई बैठक तय नहीं की गई है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि यह बैठक मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में होगी। जबकि ईरान की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इससे पहले अमेरिका के एक वरिष्ठ ने भी बताया था कि दोनों देश मंगलवार को कतर की राजधानी में बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाना है। अधिकारियों ने बताया था कि दोनों पक्षों ने सभी तरह की सैन्य गतिविधियों और हमलों को रोकने का फैसला किया है। फिलहाल दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में बिना किसी रुकावट के जहाजों की आवाजाही हो सके।
विज्ञापन


अमेरिका ईरान के साथ जारी अस्थायी समझौते को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा है। इससे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या फंसी हुई रकम पर भी चर्चा?
इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा था कि कतर में जमा छह अरब डॉलर की राशि जारी की जाएगी। यह बयान ऐसे समय आया, जब फारस की खाड़ी क्षेत्र में हमलों के कारण अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत पर दबाव बढ़ा है।

क्या बातचीत फिर शुरू होगी?
पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। उसने कहा कि वार्ता मंगलवार को फिर शुरू हो सकती है। वहीं, अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि कोई बातचीत रद्द नहीं हुई है और तकनीकी स्तर की चर्चा तय समय पर होगी।

ये भी पढ़ें: ईरान के छह अरब डॉलर जारी करेगा कतर?: अमेरिका से तनाव के बीच पेजेशकियन का दावा- देश को जल्द मिलेगी राशि


ईरान ने क्या कहा?
ईरान के वरिष्ठ वार्ताकार काजेम गरीबाबादी ने कहा कि किसी भी बैठक की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कतर के साथ सामान्य परामर्श जारी है, लेकिन दोहा में तकनीकी वार्ता होने की खबरें सही नहीं हैं।

तकनीकी बातचीत क्या होती है?
तकनीकी वार्ता में दोनों देशों के निचले स्तर के अधिकारी समझौते की बारीकियों पर काम करते हैं, जिसके बाद ही शीर्ष नेतृत्व के बीच अंतिम समझौते की संभावना बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed