सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran is open to dialogue but a US attack would worsen the situation News In Hindi

क्या खामेनेई की मंशा पर ट्रंप फेर रहे पानी?: बातचीत की राह पर ईरान, लेकिन अमेरिकी हमले से बिगड़ जाएंगे हालात!

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
सार

क्या बातचीत की लिए तैयार हुए खामेनेई की मंशा पर ट्रंप पानी फेर रहे हैं? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा, क्योंकि एक तरफ ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अमेरिका के साथ बातचीत के लिए विदेश मंत्री को निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी ड्रोन को विमानवाहक पोत के पास मार गिराया। इससे साफ नहीं है कि वार्ता आगे बढ़ पाएगी या तनाव और बढ़ेगा।

Iran is open to dialogue but a US attack would worsen the situation News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव में पश्चिम एशिया के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। एक और जहां ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर साफ संकेत दिया है। वहीं दूसरी ओर उसी समय अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया, जो विमानवाहक पोत की ओर बढ़ रहा था। यह विरोधाभास दिखाता है कि एक तरफ वार्ता की कोशिशें हैं, वहीं दूसरी ओर तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सवाल सवाल यह है कि क्या ईरान और अमेरिका डिप्लोमेसी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे, या सैन्य टकराव को कोई रोक नहीं पाएगा।

Trending Videos


बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि विदेश मंत्री को अमेरिका के साथ तर्कसंगत और न्यायसंगत बातचीत आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यह तेहरान की ओर से अब तक का सबसे स्पष्ट संकेत है कि वह वाशिंगटन के साथ वार्ता के प्रयास करना चाहता है। इस घोषणा ने सुधारवादी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के लिए एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है, जिन्होंने हफ्तों से ईरानियों को चेतावनी दी थी कि उनके देश में अशांति उनके नियंत्रण से बाहर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत को खामनेई का समर्थन
इससे यह भी संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का उन वार्ताओं के लिए समर्थन मिल गया है, जिन्हें 86 वर्षीय धर्मगुरु ने पहले खारिज कर दिया था। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पिछले महीने देशभर में हुए प्रदर्शनों पर ईरानी सरकार की हिंसक कार्रवाई के बाद अमेरिका के साथ तनाव काफी बढ़ गया है।

पेजेशकियान ने एक्स पर अंग्रेजी और फारसी में लिखा कि यह फैसला क्षेत्र के मित्र देशों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति के वार्ता प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के अनुरोध पर लिया गया है। अमेरिका ने अभी यह स्वीकार नहीं किया है कि इस तरह की कोई बातचीत होने जा रही है। उधर यूएई ने कहा, पश्चिम एशिया को युद्ध की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका से डील की कीमत: रूस से तेल की खरीद कम करेगा भारत, क्या बदल रही देश की ऊर्जा नीति; समझिए इसके मायने?

धमकियों से मुक्त वातावरण हो
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा, मैंने अपने विदेश मंत्री को निर्देश दिया है कि यदि उपयुक्त माहौल यानी धमकियों और अनुचित अपेक्षाओं से मुक्त वातावरण हो, तो वह गरिमा, विवेक और दूरदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप तर्कसंगत और न्यायसंगत बातचीत को आगे बढ़ाएं। पेजेशकियान ने विदेश मंत्री अब्बास अराघची को दिए आदेश में सावधानी बरतने की हिदायत भी दी।

पर्दे के पीछे तुर्किये कर रहा था काम 
अमेरिकी पश्चिम एशियाई दूत स्टीव विटकॉफ के क्षेत्रीय दौरे के दौरान तुर्किये इस सप्ताह के अंत में वहां वार्ता के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान-अमेरिका किसी समझौते तक पहुंच पाएंगे या नहीं, खासकर इसलिए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ता प्रक्रिया में ईरान के एटमी कार्यक्रम को अपनी प्रमुख मांगों में शामिल कर रखा है। ट्रंप ने जून में इस्राइल के 12 दिनी युद्ध में ईरान के तीन एटमी ठिकानों पर बमबारी के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें:- यूरोप के बाद अमेरिका से करार: रोजगार समेत इन क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा, कितनी बदलेगी भारत की आर्थिक तस्वीर?

गौरतलब है कि सोमवार देर रात, ईरान समर्थित लेबनानी आतंकी गुट हिजबुल्ला के राजनीतिक सहयोगी पैन-अरब उपग्रह चैनल अल मायादीन ने खामनेई के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी का साक्षात्कार प्रसारित किया। शमखानी अब देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि वार्ता होती है, तो शुरुआत में यह अप्रत्यक्ष होगी, और यदि कोई समझौता संभव प्रतीत होता है तो प्रत्यक्ष वार्ता की ओर बढ़ा जाएगा। वार्ता पूरी तरह से परमाणु मुद्दों पर केंद्रित होगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed