{"_id":"6adc0bcc20c70d83cf03b22d","slug":"iran-unique-protest-against-trump-lookalike-of-us-president-confined-in-iron-cage-in-tehran-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठा विरोध: ट्रंप को पिंजरे में दिखा अपना गुस्सा जता रहे ईरानी; बिलबोर्ड पर दिखाए जा रहे हमलों के दृश्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अनूठा विरोध: ट्रंप को पिंजरे में दिखा अपना गुस्सा जता रहे ईरानी; बिलबोर्ड पर दिखाए जा रहे हमलों के दृश्य
Sat, 24 Oct 2026 07:07 AM IST
शिवम गर्ग
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:07 AM IST
सार
ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विशाल बिलबोर्ड से लटकते लोहे के पिंजरे में ट्रंप का हमशक्ल नजर आ रहा है। जानें इस प्रदर्शन के पीछे की वजह...
विज्ञापन
पिंजरे में अमेरिकी राष्ट्रपति का हमशक्ल
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब केवल कूटनीतिक बयानों और सैन्य सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तेहरान की सड़कों पर एक अनोखे विरोध के रूप में सामने आया है। ईरान की राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार तज्रीश स्क्वायर पर एक विशाल इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड से लोहे का पिंजरा लटकाया गया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हमशक्ल बंद है।
विज्ञापन
ईरान सरकार के तेहरान ब्यूटिफिकेशन ऑर्गनाइजेशन की तरफ से शुरू किए गए 15 दिवसीय इस अभियान का मकसद अमेरिकी हमले की ओर दुनिया का ध्यान खींचना है। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी हमलों और ईरान को पाषाण युग में धकेलने जैसे बयानों ने आम ईरानी नागरिकों के गुस्से को भड़का दिया है। अमेरिकी सैन्य ताकत के खिलाफ उपजी एकजुटता को हवा देने के लिए ऐसे प्रदर्शनों को एक नया मनोवैज्ञानिक हथियार माना जा रहा है।
विज्ञापन
मास्क और विग पहने कलाकार दिन-रात पिंजरे में रहता है, जहां उसके रहने के लिए बिस्तर, टॉयलेट और सिंक की व्यवस्था की गई है। यह कभी सलाखों को झकझोरता है, तो कभी पॉप म्यूजिक पर डांस करता है।
विज्ञापन
यह संदेश न देखना अपराध...
इस नाटकीय प्रदर्शन के पीछे एक गंभीर राजनीतिक संदेश छिपा है। पिंजरे के पीछे बिलबोर्ड पर लगातार उन तस्वीरों का प्रसारण हो रहा है, जो पिछले महीने ईरान के कुहस्तक कस्बे में एक शादी समारोह पर अमेरिकी बमबारी के भीषण दृश्यों को दिखाती हैं। तस्वीरों के साथ एक पीले रंग की क्राइम सीन टेप पर । लिखा गया है-इस दृश्य को न देखना एक अपराध है।
चौराहे पर कई जगह पर ऐसे होर्डिंग भी लगाए गए हैं जिसमें ट्रंप के अलावा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को निशाना बनाया गया है।
हार्न बजाकर जता रहे समर्थन
लाइव प्रदर्शन को देखने के लिए राहगीरों और वाहन चालकों की भारी भीड़ जुट रही है। लोग गाड़ियां रोककर वीडियो बना रहे हैं और हॉर्न बजाकर अपना समर्थन जता रहे हैं। अमूमन तेहरान में ऐसे प्रदर्शनों के लिए इंकलाब स्क्वायर का इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन इस बार व्यापारिक और व्यस्त इलाके तज्जीश स्क्वायर को चुना गया है।