{"_id":"698aaa70fbe74e4af30c1e4c","slug":"iran-us-nuclear-talks-top-iranian-security-official-ali-larijani-to-visit-oman-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran-US Talks: ओमान जाएंगे ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी लारीजानी, अमेरिका से टकराव के बीच अहम बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran-US Talks: ओमान जाएंगे ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी लारीजानी, अमेरिका से टकराव के बीच अहम बैठक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: लव गौर
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार
Iran-US Nuclear Talks: ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ओमान की यात्रा करेंगे। यह दौरा मस्कट में अमेरिका संग पहले दौर की वार्ता के बाद हो रहा है। जहां अली लारीजानी विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करेंगे।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में परमाणु समझौते पर पहले दौर पर बैठक बेनतीजा रही। हालांकि दोनों ही देशों ने इस वार्ता को सकारात्मक बताया। आने वाले दिनों में फिर से वार्ता की जाएगी। इससे पहले ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच रहे हैं। यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और ओमान लगातार मध्यस्था कर रहा है।
इस बीच इस्राइल ने भी ईरान को खुली चेतावनी दी है कि वह बिना अमेरिकी मदद के भी तेहरान पर हमला कर सकता है। बता दें कि इस हफ्ते इस्राइली पीएम नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। इस बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी के ओमान दौरे पर सबकी नजर हैं।
अली लारीजानी की ओमान में अहम बैठक
दरअसल, ओमान ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान और वॉशिंगटन के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत में मध्यस्था की भूमिका निभा रहा है। ऐसे में ईरान की संसद के पूर्व अध्यक्ष और अब देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी और ओमान के सुल्तान हैथम से मुलाकात करेंगे।
परमाणु समझौता वार्ता के बीच दौरा
राजधानी मस्कट मेंं अली लारीजानी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने वार्ता को अहम बताया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि लारीजानी क्या संदेश लेकर ओमान जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'यह देख रहे हैं तो मैं मर चुका': ईरानी युवक ने ट्रंप को वीडियो भेजकर दी जान, ईरान से बात नहीं करने की गुहार
अमेरिका संग ईरान का तनाव जारी
बता दें कि ईरान और अमेरिका ने पिछले सप्ताह ओमान में परमाणु वार्ता की। रविवार को तेहरान में आयोजित शिखर सम्मेलन में राजनयिकों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन करने की अपनी शर्त पर अडिग रहेगा। यह मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवाद का प्रमुख विषय है। इससे पहले तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने बताया था कि परमाणु वार्ता के अगले दौर की तारीख और स्थान ओमान के साथ विचार-विमर्श के बाद तय होगा।
Trending Videos