{"_id":"698b01254acf816b6d00dfd7","slug":"record-snow-drought-in-western-us-raises-concern-for-spring-of-water-shortages-wildfires-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: पश्चिमी अमेरिका में बर्फबारी में रिकॉर्ड कमी, पानी की कमी और जंगल की आग जैसी समस्याओं ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: पश्चिमी अमेरिका में बर्फबारी में रिकॉर्ड कमी, पानी की कमी और जंगल की आग जैसी समस्याओं ने बढ़ाई चिंता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स (अमेरिका)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 10 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार
US: पश्चिमी अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर बर्फ की कमी और असामान्य गर्मी देखी जा रही है, जिससे नदियों और जलस्रोतों पर गहरा असर पड़ा है। आने वाले महीनों में पानी की भारी कमी, जंगलों में आग और कृषि व बिजली उत्पादन पर दबाव पड़ने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। क्या है पूरा मामला, पढ़ें रिपोर्ट-
अमेरिका में बर्फबारी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम अमेरिका में बर्फ में भारी कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही असामान्य गर्मी भी बढ़ रही है। इससे आने वाले महीनों में पानी की भारी कमी होने का खतरा है। जंगल की आग का खतरा भी बढ़ सकता है। शीतकालीन पर्यटन और खेलों पर भी असर पड़ा है।
कितनी बर्फ कम हुई?
बर्फ के अंदर जमा पानी रिकॉर्ड स्तर कम
नेशनल स्नो एंड डाटा सेंटर (एनओएए) के निदेशक मार्क सेरेज ने कहा, मैंने ऐसी सर्दी पहले कभी नहीं देखी। यह मौसम का पैटर्न बहुत लंबे समय से एक जैसा बना हुआ है। इस केंद्र के वैज्ञानिक जेसन गर्लिच ने बताया कि ओरेगन में बर्फ के अंदर जमा पानी रिकॉर्ड स्तर पर कम है। यह पिछली सबसे खराब स्थिति से भी 30 फीसदी कम है।
पूर्वी अमेरिका में विपरीत मौसम
अमेरिका के पूर्वी हिस्से में बेहद सर्दी है और बर्फ जमी हुई है। लेकिन पश्चिम में हालात बिल्कुल उलट हैं। यूटा के वेस्ट जॉर्डन शहर में लोग टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घूम रहे हैं। ट्रेवर स्टीफेंस ने कहा, अभी जमीन पर बिल्कुल बर्फ नहीं है। उन्होंने स्नोबोर्डिंग न कर पाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा, मुझे फिसलन भरी सड़कें सही लगती हैं, लेकिन यह हालात नहीं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने जताई बांग्लादेश में बढ़ते कट्टरपंथ पर चिंता, चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों पर खतरा
बर्फ की कमी का व्यापक स्तर पर दिख रहा असर
बर्फ की कमी से स्की रिसॉर्ट पहले ही परेशान हैं। अब असर बड़े स्तर पर दिखने लगा है। ओरेगन, कोलोराडो और यूटा में 1980 के बाद से सबसे कम बर्फ दर्ज की गई है। जनवरी महीना बहुत सूखा रहा। अधिकतर राज्यों में औसत से आधी या उससे भी कम बारिश हुई। धूप ज्यादा रही और तापमान ऊंचा रहा। इस वजह से बर्फ जम ही नहीं पाई।
कैलिफोर्निया की हालत अन्य राज्यों से बेहतर
दिसंबर में भारी बारिश होने के कारण कैलिफोर्निया की हालत दूसरे राज्यों से थोड़ी बेहतर है। सॉल्ट लेक सिटी एयरपोर्ट पर 327 दिनों से एक इंच भी बर्फ नहीं गिरी। इतनी लंबी अवधि 1890-91 के बाद पहली बार हुई है। कोलोराडो और यूटा में कम बर्फ होने से कोलोराडो नदी क्षेत्र पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
Trending Videos
कितनी बर्फ कम हुई?
- वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फ की मोटाई और फैलाव पिछले कई दशकों में सबसे कम है।
- 67 मौसम केंद्रों में दिसंबर से फरवरी की शुरुआत तक सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है।
- आमतौर पर इस समय बर्फ करीब 4 लाख 60 हजार वर्ग मील में होती थी। यह क्षेत्र कैलिफोर्निया, यूटा, इडाहो और मोंटाना चारों राज्यों जितना होता है।
- इस साल बर्फ केवल करीब 1 लाख 55 हजार वर्ग मील में है। यानी सिर्फ कैलिफोर्निया के बराबर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ के अंदर जमा पानी रिकॉर्ड स्तर कम
नेशनल स्नो एंड डाटा सेंटर (एनओएए) के निदेशक मार्क सेरेज ने कहा, मैंने ऐसी सर्दी पहले कभी नहीं देखी। यह मौसम का पैटर्न बहुत लंबे समय से एक जैसा बना हुआ है। इस केंद्र के वैज्ञानिक जेसन गर्लिच ने बताया कि ओरेगन में बर्फ के अंदर जमा पानी रिकॉर्ड स्तर पर कम है। यह पिछली सबसे खराब स्थिति से भी 30 फीसदी कम है।
पूर्वी अमेरिका में विपरीत मौसम
अमेरिका के पूर्वी हिस्से में बेहद सर्दी है और बर्फ जमी हुई है। लेकिन पश्चिम में हालात बिल्कुल उलट हैं। यूटा के वेस्ट जॉर्डन शहर में लोग टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घूम रहे हैं। ट्रेवर स्टीफेंस ने कहा, अभी जमीन पर बिल्कुल बर्फ नहीं है। उन्होंने स्नोबोर्डिंग न कर पाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा, मुझे फिसलन भरी सड़कें सही लगती हैं, लेकिन यह हालात नहीं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने जताई बांग्लादेश में बढ़ते कट्टरपंथ पर चिंता, चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों पर खतरा
बर्फ की कमी का व्यापक स्तर पर दिख रहा असर
बर्फ की कमी से स्की रिसॉर्ट पहले ही परेशान हैं। अब असर बड़े स्तर पर दिखने लगा है। ओरेगन, कोलोराडो और यूटा में 1980 के बाद से सबसे कम बर्फ दर्ज की गई है। जनवरी महीना बहुत सूखा रहा। अधिकतर राज्यों में औसत से आधी या उससे भी कम बारिश हुई। धूप ज्यादा रही और तापमान ऊंचा रहा। इस वजह से बर्फ जम ही नहीं पाई।
कैलिफोर्निया की हालत अन्य राज्यों से बेहतर
दिसंबर में भारी बारिश होने के कारण कैलिफोर्निया की हालत दूसरे राज्यों से थोड़ी बेहतर है। सॉल्ट लेक सिटी एयरपोर्ट पर 327 दिनों से एक इंच भी बर्फ नहीं गिरी। इतनी लंबी अवधि 1890-91 के बाद पहली बार हुई है। कोलोराडो और यूटा में कम बर्फ होने से कोलोराडो नदी क्षेत्र पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन