सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh:Hindu Businessman Hacked To Death three Days Before Polls

Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंदू कारोबारी की हत्या, दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला शव

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Feb 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Bangladesh: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब संसदीय चुनावों से पहले एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पढ़ें रिपोर्ट-

Bangladesh:Hindu Businessman Hacked To Death three Days Before Polls
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यापारी की हत्या की गई। सोमवार की रात यह घटना ऐसे समय में हुई, जब दो दिन बाद ही इस दक्षिण एशियाई देश में आम चुनाव के लिए मतदान होना है। 
Trending Videos


घटना मेमेनसिंह जिले में हुई है। इसी जिले में पहले भी दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने उसे जीवित जला दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कौन है?
अभी जिनकी हत्या की गई है, उनकी पहचान सुषेन चंद्र सरकार (62 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह धान के व्यापारी थे और डाकिनकांडा गांव में रहते थे। उनकी दुकान 'भाई भाई एंटरप्राइज' बोगर बाजार के चौराहे पर थी।

ये भी पढ़ें: पश्चिमी अमेरिका में बर्फबारी में रिकॉर्ड कमी, पानी की कमी और जंगल की आग जैसी समस्याओं ने बढ़ाई चिंता

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
  • पुलिस के अनुसार, हत्या रात 11 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने सुषेन चंद्र सरकार पर तेज हथियार से हमला किया। फिर उन्हें दुकान के अंदर छोड़ शटर बंद कर दिए।
  • पुलिस ने कहा कि परिवार के लोग जब उन्हें ढूंढने गए, तो दुकान के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed