सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk and Mark Zuckerberg attend Epstein lavish party Claims spark uproar News In Hindi

मस्क के दावे की खुली पोल?: एपस्टीन की 'उन्मादी' पार्टियों में शामिल हुए थे मस्क-जुकरबर्ग; नई फाइलों में खुलासा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 10 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की नई फाइलों में किए गए दावों से एलन मस्क के पुराने बयान की पोल खुलती नजर आ रही है। हाल ही में जारी दस्तावेज में दावा किया गया है कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग कैलिफोर्निया की एक शाही डिनर पार्टी में मौजूद थे। एपस्टीन ने खुद इस पार्टी को उन्मादी बताया है।

Elon Musk and Mark Zuckerberg attend Epstein lavish party Claims spark uproar News In Hindi
एपस्टीन फाइल और खुलासे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के दस्तावेजों ने जहां एक ओर पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। वहीं दूसरी ओर हाल ही में सार्वजनिक की गई नई एपस्टीन फाइलों ने उद्योगपति एलन मस्क के पुराने दावों पर भी सैंकड़ों सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दस्तावेजों में दावा किया गया है कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग कैलिफोर्निया में आयोजित एक शाही डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि यौन अपराधी एपस्टीन ने खुद इस पार्टी को उन्मादी बताया था। 

Trending Videos


दस्तावेज में एपस्टीन के लिखे एक ईमेल का भी जिक्र किया गया है। यौन अपराधी एपस्टीन ने ईमेल में लिखा था कि यह डिनर पार्टी बहुत ही 'उन्मादी' थी। इस पार्टी में अन्य टेक इंडस्ट्री के बड़े नाम भी मौजूद थे, जैसे रीड हॉफमैन और पीटर थील, जो एपस्टीन और उसके नेटवर्क के साथ अनोखी कनेक्शन को उजागर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'यह देख रहे हैं तो मैं मर चुका': ईरानी युवक ने ट्रंप को वीडियो भेजकर दी जान, ईरान से बात नहीं करने की गुहार

समझिए ये पूरा मामला

  • हाल ही में जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई फाइल्स सार्वजनिक की गई हैं।
  • इन फाइल्स में पता चला कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग एक शाही डिनर पार्टी में शामिल हुए थे।
  • यह पार्टी कैलिफोर्निया में हुई थी।
  • जेफ्री एपस्टीन ने इस पार्टी को अपने ईमेल में उन्मादी बताया।
  • इस डिनर में अन्य टेक उद्योग के बड़े नाम भी मौजूद थे, जैसे रीड हॉफमैन और पीटर थील।
  • यह खुलासा एलन मस्क के पुराने दावे से पूरी तरह उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने एपस्टीन की किसी भी पार्टी में हिस्सा नहीं लिया।
  • फाइल्स से पता चलता है कि एपस्टीन के नेटवर्क में टेक उद्योग के शीर्ष लोग भी शामिल थे।
  • यह जानकारी अब दुनिया भर में बहस और जांच का कारण बन रही है।

मस्क के पुराने बयान और यह नए दावे
बता दें कि मस्क को लेकर एपस्टीन फाइल में किया गया ये दावा उनके पुराने बयानों के उलट है। मस्क ने बहुचर्चित एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद अपनी सफाई देते हुए कहा था कि वो कभी जेफरी एपस्टीन की पार्टियों में नहीं गए और ना उनका कोई संबंध है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मस्क ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी। सोमवार को किए अपने पोस्ट में मस्क ने कहा कि वह कभी भी एपस्टीन के प्राइवेट द्वीप पर नहीं गए, न ही उनके लोलिता एक्सप्रेस विमान में सफर किया और न ही उनकी पार्टियों में शामिल हुए। 


ये भी पढ़ें:- Epstein: कौन है रहस्यमयी महिला कारिना शुलियाक, जिसे एपस्टीन ने अपना वारिस बनाया; आखिरी कॉल भी उसे ही किया था

नए फाइल में रहस्यमयी महिला का जिक्र

इतना ही नहीं एपस्टीन फाइल्स के नए जारी दस्तावेजों में एक रहस्यमयी महिला ने भी लोगों की दिलचस्पी को बढ़ाया है। ये महिला है कारिना शुलियाक, जो जेफ्री एपस्टीन की बेहद करीबी थी और उसे ही एपस्टीन ने अपनी अरबों रुपये की संपत्ति का वारिस बनाया है। गौरतलब है कि ये वही महिला है, जिसे अपनी मौत से पहले एपस्टीन ने आखिरी कॉल किया था। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed