सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Elections: Political battle intensifies between balendra Shah Balen and KP Sharma Oli in Jhapa

Nepal Elections: झापा में बालेन-ओली के बीच सियासी संग्राम तेज, इस बार नेपाल में कड़ा होगा चुनावी मुकाबला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल में अगले महीने की शुरुआत चुनावी रण के साथ होगी। इस चुनाव कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह 'बालेन के बीच झापा जिले में अहम सियासी संग्राम देखने को मिलेगा।

Nepal Elections: Political battle intensifies between balendra Shah Balen and KP Sharma Oli in Jhapa
नेपाल आम चुनाव अपडेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से कुछ सप्ताह पहले झापा निर्वाचन क्षेत्र में सियासी संग्राम तेज हो गया है। यहां काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह 'बालेन' का मुकाबला अपदस्थ पीएम केपी शर्मा ओली से है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के बालेन कोशी प्रांत के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। उनके मैदान में होने से यूएमएल अध्यक्ष ओली का मुकाबला मुश्किल हो गया है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Bangladesh Polls: बांग्लादेश में आज थमेगा चुनावी शोर; BNP ने लगाई वादों की झड़ी, कहा- बनाएंगे आत्मनिर्भर देश
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने इस निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है। उन्होंने झापा जिले से अब तक सात में से छह संसदीय चुनाव जीते हैं। बालेन ने भी झापा पहुंचने के बाद अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।

ओली-बालेन दोनों के लिए चुनौती
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बालेंद्र शाह बालेन ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में 12 स्थानों का दौरा किया और घर-घर जाकर प्रचार किया। बालेन ने पहले ही पारंपरिक दलों को सीधे चुनौती देने और पीएम पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है इसीलिए वह ओली के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र से खड़े हुए हैं। यह क्षेत्र बालेन और ओली दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है।

यह भी पढ़ें - Bangladesh Referendum: जनमत संग्रह से पहले मोहम्मद यूनुस की खुली अपील, कहा- 'हां' बोलेगा तो बदलेगा बांग्लादेश

झापा जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- पुलिस
नेपाल पुलिस के अनुसार, जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज हो रहा है, उसके साथ ही झापा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि, इस सीट से अन्य राजनीतिक दलों के भी उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला ओली और बालेन में है। अन्य उम्मीदवारों में नेपाली कांग्रेस से मंधारा पौडेल, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी से रणजीत तमांग और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से लक्ष्मी संगरौला शामिल हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed