फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IRGC Warns US and Allies Against Interference says Strait of Hormuz Is Ours west asia Tensions Escalate Again

'होर्मुज हमारा, कोई दखल नहीं देगा': IRGC की अमेरिका और सहयोगी देशों को खुली चेतावनी, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

Thu, 30 Jul 2026 05:22 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 30 Jul 2026 05:22 PM IST
सार

IRGC Warns US: इस्राइल-ईरान तनाव और अमेरिका के साथ बढ़ते टकराव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया। आईआरजीसी ने दावा किया कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर उसका पूरा नियंत्रण है और अमेरिका या उसके सहयोगियों की दखल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईरान ने ऐसा क्यों कहा और इसका वैश्विक तेल आपूर्ति पर क्या असर पड़ सकता है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
IRGC Warns US and Allies Against Interference says Strait of Hormuz Is Ours west asia Tensions Escalate Again
अमेरिका और ईरान आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। आईआरजीसी ने दावा किया कि होर्मुज उसका इलाका है और वहां उसकी नौसेना का पूरा नियंत्रण है। संगठन ने कहा कि हजारों किलोमीटर दूर से आने वाली कोई भी बाहरी ताकत इस क्षेत्र में दखल नहीं दे सकती। साथ ही अमेरिका और उसका साथ देने वाले देशों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने अपना व्यवहार नहीं बदला तो उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


आईआरजीसी ने बताया कि बीती रात दो तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में एक ऐसे समुद्री मार्ग से निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिसे उसने असुरक्षित बताया। उसके अनुसार, एक टैंकर में भीषण आग लगने के बाद दोनों जहाज वापस लौट गए। आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि इन टैंकरों को अमेरिकी विमानों ने उकसाया था। संगठन ने यह भी कहा कि 'हमलावर' को आज सजा मिलेगी। हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसका इशारा किस घटना या किस पक्ष की ओर था।

विज्ञापन

होर्मुज को लेकर आईआरजीसी ने क्या दावा किया?

आईआरजीसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह उसके नियंत्रण में है और वहां किसी बाहरी देश को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उसने कहा कि जब तक अमेरिकी प्रशासन क्षेत्र में धमकी भरे बयान देता रहेगा और समुद्री आवाजाही में हस्तक्षेप करता रहेगा, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य को सामान्य रूप से नहीं खोला जा सकता। संगठन का कहना है कि अमेरिका की कार्रवाई से क्षेत्र की स्थिति और अधिक जटिल होती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और सहयोगी देशों को क्या चेतावनी दी गई?

आईआरजीसी ने अमेरिका का समर्थन करने वाले देशों को भी चेतावनी दी। उसने कहा कि जो देश कथित 'हमलावर' की मदद कर रहे हैं, यदि उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला तो उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा। साथ ही ईरानी जनता को संबोधित करते हुए आईआरजीसी ने कहा कि उनकी दृढ़ता और संकल्प ने दुश्मन को कमजोर किया है और इससे उसके लड़ाकों का मनोबल बढ़ा है।

अमेरिका ने ईरान के दावों पर क्या कहा?

इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने आरोप लगाया था कि आईआरजीसी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और नाविकों को डराने की कोशिश कर रहा है। सेंटकॉम ने कहा कि आईआरजीसी ने हाल के दिनों में कई व्यापारिक जहाजों को धमकाया और उन पर हमला करने की कोशिश की। अमेरिकी सेना का कहना है कि होर्मुज एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है और आईआरजीसी को जहाजों के लिए रास्ता तय करने का कोई अधिकार नहीं है। अमेरिका ने यह भी दावा किया कि उसके सुरक्षा इंतजामों के बीच इस मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed