फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bloody encounter Pakistan Terrorist attack Khyber Pakhtunkhwa; security personnel martyred terrorists killed.

पाकिस्तान में खूनी मुठभेड़: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों का हमला, 9 सुरक्षाकर्मी की मौत, 15 आतंकवादी मारे गए

Thu, 30 Jul 2026 02:50 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, पेशावर।
पीटीआई, पेशावर। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 30 Jul 2026 02:50 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगू जिले में पुलिस चौकी पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान चलाया। मुठभेड़ में नौ पुलिसकर्मी की मौत हुई और 28 घायल हुए। वहीं,  15 आतंकवादी मारे गए। 

विज्ञापन
Bloody encounter Pakistan Terrorist attack Khyber Pakhtunkhwa; security personnel martyred terrorists killed.
पाकिस्तान में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक अभियान में नौ सुरक्षा अधिकारी और 15 आतंकवादी मारे गए। वहीं, कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।  यह अभियान अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगू जिले में बुधवार को एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के प्रतिशोध में शुरू किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने बताया कि हांगू में पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद सहायता के लिए अतिरिक्त बल भेजे गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर भी आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

विज्ञापन

कितने लोग घायल हुए? 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस अभियान के दौरान नौ पुलिसकर्मी की मौत हुई। जबकि 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान हुई भीषण गोलीबारी में 15 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा की
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने आतंकवादी हमले की निंदा की और विस्तृत रिपोर्ट मांगी। मुख्यमंत्री ने मारे गए पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया।  उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे घायल पुलिसकर्मियों के लिए चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करें और अभियान के दौरान मारे गए अधिकारियों के परिवारों को सहायता प्रदान करें।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में वर्षों से उग्रवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार सैन्य अभियानों के कारण अशांति की घटनाएं होती रही हैं। संघीय सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर नवंबर 2022 में युद्धविराम समझौते की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत में आतंकवादी हमले करने का आरोप लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed