{"_id":"69b6cbf2a3d52d26fd0f3131","slug":"israel-iran-conflict-israeli-pm-netanyahu-released-a-video-as-proof-of-her-being-alive-says-bibi-is-alive-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran conflict: इस्राइली PM ने वीडियो जारी कर दिया जिंदा होने का सबूत, कॉफी पीते दिखे बेंजमिन नेतन्याहू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Iran conflict: इस्राइली PM ने वीडियो जारी कर दिया जिंदा होने का सबूत, कॉफी पीते दिखे बेंजमिन नेतन्याहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: Pavan
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Israel-Iran conflict: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपनी मौत की अफवाहों का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो जारी किया है। इन अफवाहों को खारिज करने के लिए उन्होंने खुद एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक सड़क किनारे मिनी मार्केट पर कॉफी ऑर्डर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री
- फोटो : X @netanyahu
विज्ञापन
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की हत्या के दावे के बीच उनके एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें एक कॉफी शॉप पर काफी पीते और बातचीत करते हुए दिखाए गए हैं। इस वीडियो में बेंजमिन नेतन्याहू, वायरल हो रहे दावे को लेकर अपने दोनों हाथों को भी दिखाते नजर आए हैं। बता दें कि, इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को उनके कार्यालय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कहा था कि 'ये सब फर्जी खबरें हैं, प्रधानमंत्री पूरी तरह ठीक हैं।'
'मैं तो कॉफी के लिए मर रहा हूं'
वीडियो में नेतन्याहू आराम से कॉफी लेते हुए दिखाई देते हैं और दुकानदार से 'ग्रेट, थैंक्स' कहते हैं। इसके बाद वह वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछते हैं कि उसने क्या पूछा। जब उन्हें बताया जाता है कि कुछ चैनल कह रहे हैं कि उनकी मौत हो गई है, तो वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'मैं तो कॉफी के लिए मर रहा हूं।' उनका यह बयान सीधे तौर पर उन अफवाहों पर तंज माना जा रहा है जो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर फैल रही थीं। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से नेतन्याहू के सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देने के कारण तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
यह भी पढ़ें - खाड़ी देशों में बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान की चेतावनी के बाद हमले तेज, खर्ग द्वीप को लेकर सऊदी पर लगा ये आरोप
कैसे हुए नेतन्याहू के हत्या के अफवाहों की शुरुआत?
इन अफवाहों की शुरुआत उस समय हुई जब नेतन्याहू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वे अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर बात कर रहे थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया है। उनका कहना था कि वीडियो में नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं, जिसे उन्होंने एआई की गलती बताया।
कुछ लोगों ने खास तौर पर वीडियो के 0:35 सेकेंड वाले हिस्से की ओर इशारा किया, जहां नेतन्याहू अपने हाथ उठाते दिखाई देते हैं। यूजर्स का दावा था कि छोटी उंगली के पास अतिरिक्त हिस्सा दिखाई दे रहा है, जिसे उन्होंने एआई वीडियो की पहचान बताया। इस दावे को लेकर अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार कैंडिस ओवेन्स ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'बीबी कहां हैं?' उन्होंने यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एआई वीडियो क्यों जारी कर रहा है और व्हाइट हाउस में घबराहट क्यों दिखाई दे रही है।
नेतन्याहू ने इस्राइली नागरिकों को भी दिया संदेश
इन दावों का जवाब देते हुए नेतन्याहू ने वीडियो में अपने दोनों हाथ दिखाए और कहा कि लोग उंगलियां गिनना चाहते हैं तो गिन लें। इसके बाद उन्होंने कॉफी का कप उठाकर हिब्रू भाषा में 'लेचाइम' कहा, जिसका मतलब होता है 'जिंदगी के नाम।' इस वीडियो में नेतन्याहू ने इस्राइली नागरिकों को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि लोग ताजी हवा के लिए बाहर जा सकते हैं, लेकिन सुरक्षित शेल्टर के पास ही रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस्राइल के लोग इस मुश्किल समय में एकजुट होकर खड़े हैं, उससे उन्हें, सरकार को, सेना को और खुफिया एजेंसी मोसाद को ताकत मिलती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखे हुए है और रविवार को भी ईरान को कड़ी चोट पहुंचाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लेबनान में भी ऑपरेशन जारी है, हालांकि सुरक्षा कारणों से वह ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते।
आईआरजीसी ने नेतन्याहू को ढूंढकर निशाना बनाने की कही थी बात
यह वीडियो ऐसे समय आया है जब ईरान और इस्राइल के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। आईआरजीसी ने रविवार को बयान देकर कहा कि वह नेतन्याहू को ढूंढकर निशाना बनाएंगे। इसी बीच अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव फैल गया है। कुल मिलाकर नेतन्याहू ने अपने इस वीडियो के जरिए साफ संदेश देने की कोशिश की है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और सोशल मीडिया पर फैल रही उनकी मौत की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।
यह भी पढ़ें - West Asia Conflict: पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों पर हमले, अब तक 17 जहाजों को बनाया गया निशाना; जानें सबकुछ
पश्चिम एशिया में तनाव
इन अफवाहों के पीछे क्षेत्र में बढ़ता तनाव भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। 28 फरवरी से पश्चिम एशिया में स्थिति काफी गंभीर हो गई है, जब इस्राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमले शुरू किए थे। संघर्ष के पहले ही दिन ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आसपास के तेल निर्यात करने वाले देशों पर हमले किए। इस बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद कर दिया है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X