सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Japan Earthquake richter scale Magnitude Tsunami Alert casualties rescue hindi news Updates Caution Advised

Japan Earthquake: जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; सावधानी बरतने की सलाह

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

जापान में 7.4 तीव्रता से आए भूकंप के झटकों ने लोगों में अफरा-तफरी मची दी, जिससे उत्तरी तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा बढ़ गया। देश के दो बड़े शहर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो में 3 मीटर तक ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई है। सरकार ने लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने और कई बार आने वाली लहरों से सावधान रहने की सख्त अपील की है।

Japan Earthquake richter scale Magnitude Tsunami Alert casualties rescue hindi news Updates Caution Advised
जापान में भूकंप के झटके (सांकेतिक) - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

जापान में सोमवार को भीषम भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। प्रशासन ने खासतौर पर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों या ऊंचे इलाकों में जाने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, समुद्र में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जो तट पर पहुंचकर नुकसान कर सकती हैं।

Trending Videos

जापान सरकार ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरें एक बार नहीं, बल्कि कई बार आ सकती हैं। इसलिए लोगों को तब तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए जब तक सभी चेतावनियां खत्म नहीं हो जातीं। साथ ही यह भी कहा गया है कि लहरें तय समय से पहले या बाद में आ सकती हैं और उनकी ऊंचाई अनुमान से ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Iran War Deaths: अमेरिका-ईरान जंग में 3375 से अधिक मौतें, हताहतों में सैकड़ों बच्चे; टकराव 52 दिनों से जारी

प्रभावित इलाकों में लोगों को दी गई सलाह
प्रभावित इलाकों में लोगों को समुद्र किनारे और नदियों के मुहानों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वहां पानी तेजी से भर सकता है। बचाव और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह प्रशांत अग्नि वलय क्षेत्र में स्थित है, जहां चार बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं। यहां हर साल करीब 1500 भूकंप आते हैं, जो दुनिया के कुल भूकंपों का लगभग 18 प्रतिशत हैं।

ये भी पढ़ें:- बेबी फूड में खतरनाक रसायन: नवजातों के खाने में चूहे मारने वाला जहर मिला, कंपनी ने बाजार से वापस मंगाए उत्पाद

जापान में हर साल करीब 1500 बार आते हैं भूंकप के झटके
गौरतलब है कि जापान में भूंकप को नई बात नहीं है। यहां हर साल करीब 1500 भूकंप आते हैं, जो दुनिया के कुल भूकंपों का लगभग 18 प्रतिशत हैं। हालांकि ज्यादातर भूकंप हल्के होते हैं, लेकिन कई बार बड़े भूकंप भारी तबाही भी ला सकते हैं। साल 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी ने जापान में भारी नुकसान किया था।

इस त्रासदी को 2011 तोहोकू भूकंप और सुनामी के नाम से जाना जाता है, जिसमें करीब 18,500 लोगों की मौत या लापता होने की खबर थी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में गंभीर परमाणु हादसा हुआ था। फिलहाल सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed