सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Mossad agent Mr. 'Mem' killed in operation against Iran, had laid a trap in 2023 itself

इस्राइल का कबूलनामा: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मारा गया मोसाद एजेंट मिस्ट 'मेम', 2023 में ही बिछा दिया था जाल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Wed, 22 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने खुलासा किया कि मई 2023 में इटली की एक झील में नाव हादसे में मारे गए एजेंट मेम ने ईरान के खिलाफ इस्राइल के हालिया अभियान में निर्णायक भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि मेम गुप्त ऑपरेशनों, नई तकनीक और रणनीतिक अभियानों के विशेषज्ञ थे।

Mossad agent Mr. 'Mem' killed in operation against Iran, had laid a trap in 2023 itself
मोसाद (इस्राइल की खुफिया एजेंसी) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के एक एजेंट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ईरान के खिलाफ इस्राइल के हालिया अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह जानकारी मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने मंगलवार को दी। इस्राइली एजेंट की मई 2023 में इटली में एक नाव हादसे में मौत हो गई थी।

Trending Videos

मेम नाम से थी पहचान

यह एजेंट केवल उनके नाम के पहले हिब्रू अक्षर मेम से पहचाने जाते हैं। उनकी मौत इटली की मैगी गोर झील में नाव पलटने से हुई थी, जिसमें कुल चार लोगों की जान गई थी। उस समय इटली की मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी पहचान 50 वर्षीय एरेज शिमोनी के रूप में की गई थी, जिसे एक उपनाम माना जाता है। उनकी असली पहचान आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई, हालांकि इस्राइल की आधिकारिक स्मारक वेबसाइटों पर उपलब्ध बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए किया अपना जीवन समर्पित

मोसाद मुख्यालय में आयोजित मेमोरियल डे समारोह में डेविड बार्निया ने कहा कि आज के दिन मैं उन शहीद मोसाद कर्मियों को याद करता हूं, जिन्होंने वर्षों तक इस्राइल की सुरक्षा में योगदान दिया और देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया।


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन रोअरिंग लायन के दौरान मेरे विचार और मेरा हृदय मेम के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को लेकर गर्व से भर गया था। वह इस्राइल के बाहर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए।

मेम के नेतृत्व में चलाया गया अभियान कैसा हुआ करता था?

बार्निया ने आगे कहा, मेम के नेतृत्व में चलाया गया अभियान रचनात्मकता, चतुराई और अत्याधुनिक तकनीक का मिश्रण था, जिसने ईरान के खिलाफ अभियान की सफलता पर महत्वपूर्ण असर डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वही अभियान था, जिसने हालिया इस्राइल-ईरान युद्ध के दौरान इस्राइल की सफलता में योगदान दिया।

इटली की मीडिया रिपोर्ट्स में क्या हुआ खुलासा?

इटली की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस नाव पर हादसा हुआ, उस पर खुफिया एजेंटों की एक कार्य बैठक चल रही थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नाव पर सवार 23 लोगों में से 19 मौजूदा या पूर्व इस्राइली और इतालवी खुफिया एजेंट थे। इटली की सुरक्षा सेवा ने बताया था कि हादसे में मारे गए दो अन्य लोग 62 वर्षीय एक पुरुष और 53 वर्षीय एक महिला उसके कर्मचारी थे।

मेम का शव इस्राइल लाकर सम्मान के साथ दफनाया गया

मेम का शव बाद में इस्राइल लाया गया, जहां अश्केलोन सैन्य कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। उनके अंतिम संस्कार में मोसाद के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें डेविड बार्निया भी शामिल थे, मौजूद रहे।

मेम ने अपना पूरा जीवन गुप्त सेवा में बिताया

अंतिम संस्कार के दौरान बार्निया ने कहा कि वह मूल्यों वाले व्यक्ति, सच्चे मित्र, समर्पित और वफादार इंसान थे। आपने अपना पूरा वयस्क जीवन गुप्त सेवा में बिताया। मृत्यु के बाद भी हम सार्वजनिक रूप से आपके उन अनेक महत्वपूर्ण और लाभकारी कार्यों का खुलासा नहीं कर पाएंगे, जो आपने इस्राइल और उसके लोगों के लिए किए। उन्होंने मेम को नवाचारपूर्ण क्षेत्रों और संचालन के नए तरीकों का विशेषज्ञ भी बताया।

नाव के कप्तान को मिली थी सजा

हादसे में शामिल टूरिस्ट नाव गुडूरिया के कप्तान क्लाउडियो कारमिनाटी को यात्रियों की मौत के मामले में प्ली डील के तहत चार साल जेल की सजा सुनाई गई। जांच में सामने आया कि हादसे के समय नाव में 23 लोग सवार थे, जबकि कानूनी रूप से उसमें केवल 15 लोगों को ले जाने की अनुमति थी। कप्तान की पत्नी भी इस हादसे में मारी गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव जब डूबी तब वह किनारे से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। बचे हुए लोगों को या तो अन्य नौकाओं ने बचाया या वे तैरकर किनारे पहुंचे।

बताया गया कि नाव पर 10 अन्य इस्राइली भी मौजूद थे, जिन्हें हादसे के तुरंत बाद एक निजी विमान से इस्राइल भेज दिया गया। यह विमान कथित तौर पर इस्राइली अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed