सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   west asia war IRGC Attacks Container Ship In Oman Strait of Hormuz US Iran tensions UKMTO Report

West Asia War: ओमान के पास समुद्री जहाज पर IRGC का हमला, शिप को हुआ भारी नुकसान; सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

ओमान के पास ईरानी गनबोट ने एक कंटेनर जहाज पर हमला किया, जिससे जहाज को भारी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से समुद्री क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

west asia war IRGC Attacks Container Ship In Oman Strait of Hormuz US Iran tensions UKMTO Report
समुद्री जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के पास समुद्र में एक कंटेनर जहाज पर हमला हुआ है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इस घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक गनबोट ने इस जहाज पर हमला किया। यह हमला ओमान के तट से लगभग 15 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में हुआ।
Trending Videos


क्या बोले जहाज के कप्तान?
जहाज के कप्तान ने बताया कि ईरानी गनबोट ने बिना किसी चेतावनी के अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में जहाज के ब्रिज (कंट्रोल रूम वाला हिस्सा) को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि जहाज से किसी आग लगने या पर्यावरणीय प्रभाव की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जहाज पर मौजूद सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। UKMTO ने इस रास्ते से गुजरने वाले अन्य जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों बढ़ रहा तनाव?
अल जजीरा के अनुसार, समुद्र में यह तनाव पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। 20 अप्रैल को ईरानी सेना ने अमेरिकी युद्धपोतों की तरफ ड्रोन भेजे थे। ईरान का कहना है कि ओमान के सागर में उनके एक व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ था, जिसके जवाब में उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं, IRGC ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने उनके एक मर्चेंट शिप पर फायरिंग की थी, लेकिन ईरानी कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरानी जहाज को डराने और उसे वापस ईरानी सीमा में भेजने के लिए निशाना बनाया था।

ये भी पढ़ें:  चीन के हाथों की कठपुतली है पाकिस्तान?: ईरान-US युद्ध विराम में भूमिका पर सवाल, पूर्व अमेरिकी NSA को नीयत पर शक

इस बीच, ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला किया है। IRGC ने कहा कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की समुद्री घेराबंदी कर रखी है। ईरान इसे युद्धविराम का उल्लंघन मान रहा है। हजरत खातम अल-अंबिया सैन्य मुख्यालय ने अमेरिका पर समुद्री डकैती का भी आरोप लगाया है।

युद्धविराम के बाद भी तनाव बरकरार
दूसरी तरफ, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अलग दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस स्प्रुएंस ने अरब सागर में ईरानी जहाज तूसका (TOUSKA) को रोका था। अमेरिका के अनुसार, इस जहाज ने समुद्री घेराबंदी के नियमों को तोड़ा था। फिलहाल इस इलाके में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। IRGC ने चेतावनी दी है कि वे अमेरिकी सेना की इस सशस्त्र डकैती का बदला जरूर लेंगे। युद्धविराम की अवधि बढ़ने के बावजूद दोनों देशों के बीच हालात गंभीर बने हुए हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed