सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Kolkata ›   Jeffrey Epstein Case Lawyer for 20 Years Darren Indyke Says I Had No Knowledge of This Crime

Epstein Case: 'मुझे इस अपराध की नहीं थी जानकारी', 20 साल तक एपस्टीन के वकील रहे इंडाइक का चौंकाने वाला बयान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
सार

कुख्यात वित्त कारोबारी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के मामले में उनके लंबे समय तक वकील रहे डैरेन इंडाइक का बड़ा और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने हाउस ओवरसाइट कमेटी में कहा कि उन्हें नाबालिग लड़कियों के शोषण की जानकारी नहीं थी। उन्होंने जोड़ा कि अगर पता होता, तो वह एपस्टीन के घिनौने खेल का हिस्सा नहीं बनते।

Jeffrey Epstein Case Lawyer for 20 Years Darren Indyke Says I Had No Knowledge of This Crime
एपस्टीन मामला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

दुनियाभर में कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का घिनौना मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नए-नए खुलासों और दस्तावेजों ने दुनियाभर के कई बड़े नेताओं और अरबपतियों की नींद उड़ा दी है। इसी बीच अमेरिका में एपस्टीन के लंबे समय तक निजी वकील रहे डैरेन इंडाइक ने हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें एपस्टीन की तरफ से नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की जानकारी उस समय नहीं थी।

Trending Videos


हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने दिए गए अपने बयान इंडाइक ने यह भी जोड़ा कि अगर उन्हें पता होता, तो वह एपस्टीन के घिनौने खेल का हिस्सा बनने से खुद को तुरंत अलग कर लेते। उनके बयान ने जांच में नई हलचल पैदा कर दी है और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने बड़े कुकृत्यों के बावजूद एपस्टीन के करीबियों ने कैसे आंखें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'मैं अभी जिंदा हूं': लाइव आकर नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म, बैलिस्टिक मिसाइल भी नहीं बना पाएगा

20 साल तक एपस्टीन के वकील रहे इंडाइक
बता दें कि इंडाइक लगभग 20 साल तक एपस्टीन के वकील रहे। उनके अलावा एपस्टीन के पूर्व अकाउंटेंट रिचर्ड कान, उनके बड़े ग्राहक लेस वेक्सनर और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े आरोपों में शामिल अन्य लोग भी कमेटी को बता चुके हैं कि उन्हें शोषण की जानकारी नहीं थी।

इंडाइक के बयान पर डेमोक्रेट सांसदों ने क्या कहा?
दूसरी ओर डेमोक्रेट सदस्यों ने इंडाइक के जवाबों को रक्षा की मुद्रा वाला बताया। उन्होंने कहा कि वे और उनके सहयोगी कान बार-बार सच छुपा रहे हैं। दोनों ही एपस्टीन की संपत्ति के निष्पादक हैं और इस साल उन्होंने उनके खिलाफ चल रही क्लास एक्शन केस को $35 मिलियन में सुलझाने पर सहमति जताई, जिसमें उन पर एपस्टीन की अवैध गतिविधियों में वित्तीय लाभ लेने का आरोप था।

ये भी पढ़ें:- ईरान ने अमेरिकी F-35 को बनाया निशाना?: एयरबेस पर आपात स्थिति में उतरा विमान; IRGC ने जारी किया वीडियो

कमेटी ने और दस्तावेज जारी करने की मांग की
कमेटी ने एपस्टीन की संपत्ति से और दस्तावेज जारी करने की मांग की, खासकर उन मामलों से जुड़े जो वर्जीनिया गिउफ्रे ने गिस्लेन मैक्सवेल के खिलाफ दाखिल किए थे। वहीं, डेमोक्रेट सदस्यों ने 2019 के एक आरोप पर भी सवाल किया जिसमें एक महिला ने ट्रंप के खिलाफ बयान दिया था। हालांकि, कमेटी के रिपब्लिकन अध्यक्ष जेम्स कोमर ने कहा कि ट्रंप का इससे कोई संबंध नहीं है और डेमोक्रेट केवल राष्ट्रपति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह मामला पार्टिसिपेटिक सहयोग से राजनीतिक विवाद में बदल गया है। डेमोक्रेट सांसद एपस्टीन के शिकार और जानकार लोगों के साथ सार्वजनिक सुनवाई करने की योजना बना रहे हैं, चाहे रिपब्लिकन इसमें शामिल हों या नहीं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed