{"_id":"676c2be77020cffaef05b8e7","slug":"kazakhstan-plane-crash-a-surviving-passenger-from-the-aktau-plane-crash-capture-footage-of-inside-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kazakhstan: हादसे के बाद अजरबैजान एयरलाइंस के विमान के अंदर का वीडियो आया सामने, कमजोर दिल वाले न देखें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kazakhstan: हादसे के बाद अजरबैजान एयरलाइंस के विमान के अंदर का वीडियो आया सामने, कमजोर दिल वाले न देखें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान के एक जीवित यात्री ने विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें वो शख्स हादसे के बाद मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। 62 यात्रियों और पांच चालक दल के सदस्यों के साथ अजरबैजान एयरलाइंस का विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : X / @azalofficial
विज्ञापन
विस्तार
कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान में सवार 62 यात्री और पांच चालक सदस्यों में कुल 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में बचे और घायल 29 सदस्यों में से एक जीवित यात्री ने विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें वो शख्स हादसे के बाद मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और उसके आसपास तमाम लोग घायल पड़े हुए हैं।
निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर हुई दुर्घटना
इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि से पहले अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया था कि एम्ब्रेयर 190 विमान को शहर से 3 किमी दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है। लेकिन बाद में पता चला कि विमान हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट J2-8243 अपने निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर उड़कर कैस्पियन सागर के विपरीत तट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
बाकू से दक्षिणी रूस के चेचन्या के लिए रवाना हुआ था विमान
इस हादसे के एक वीडियो फुटेज में विमान को समुद्र तट से टकराने से पहले तेजी से नीचे गिरते हुए दिखाया गया है। इसके तुरंत बाद विमान में आग लगती है और आसमान में घना काला धुआं उठता है। इस दौरान विमान का एक हिस्सा दूर तक घसीटा हुआ दिखा, जिसमें तमाम यात्री घायल हुए। अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया कि एम्ब्रेयर 190 जेट बाकू से दक्षिणी रूस में चेचन्या की राजधानी ग्रोज़नी के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, एक आपात स्थिति के कारण विमान को कजाकिस्तान के अक्ताउ से लगभग 3 किलोमीटर (1.8 मील) दूर उतरने का प्रयास करना पड़ा। वहीं समुद्र तट पर दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले अक्ताउ हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाया।
घायलों का पास के अस्पताल में इलाज जारी
कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि दो बच्चों समेत बचे हुए लोगों का पास के एक अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों के शवों को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कजाख अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच के लिए एक सरकारी आयोग के गठन की घोषणा की। आयोग के सदस्यों को जांच की निगरानी करने और पीड़ितों के परिवारों के लिए सहायता सुनिश्चित करने के लिए दुर्घटना स्थल पर भेजा गया। कजाखस्तान ने जांच में अजरबैजान के साथ सहयोग करने का वादा किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त की है।
बाकू से रूस के चेचन्या के लिए सभी उड़ानें निलंबित
वहीं इस हादसे को लेकर रूस के विमानन नियामक ने कहा कि यह एक आपात स्थिति थी जो पक्षी के टकराने के कारण हुई होगी। इस बीच, अजरबैजान एयरलाइंस ने इस दुर्घटना की जांच पूरी होने तक बाकू से रूस के चेचन्या क्षेत्र के लिए अपनी सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने अभी तक विमान के समुद्र पार करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दुर्घटना दक्षिणी रूस को टारगेट करने वाले ड्रोन हमलों के तुरंत बाद हुई। इससे पहले भी, ड्रोन गतिविधि के कारण इस क्षेत्र में तमाम एयरपोर्ट बंद हो गए हैं।
Trending Videos
A surviving passenger from the Aktau plane crash manages to capture footage of inside the cabin pic.twitter.com/shIblEmV1d
विज्ञापन— RT (@RT_com) December 25, 2024विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन