सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles brother Andrew Mountbatten Windsor arrested on suspicion of misconduct links to Jeffrey Epstein

Epstein Files: एपस्टीन मामले में फंसे किंग चार्ल्स के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे कदाचार के आरोप

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 19 Feb 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रिंस एंड्रयू के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंध सुर्खियों में छाए रहे। प्रिंस एंड्रयू के साथ जेफरी एपस्टीन की पुरानी तस्वीरों ने मामले को और गरमा दिया। प्रिंस एंड्रयू पर वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया कि उन्हें कम उम्र में एपस्टीन के नेटवर्क के जरिए उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

King Charles brother Andrew Mountbatten Windsor arrested on suspicion of misconduct links to Jeffrey Epstein
प्रिंस एंड्रयू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के मामले में ब्रिटेन में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार किया है। बीबीसी टीवी के अनुसार पुलिस ने जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सार्वजनिक पद पर कदाचार के शक में प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


इससे पहले अखबारों ने खबर दी थी कि गुरुवार को पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म में छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और लगभग आठ सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। थेम्स वैली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अधिकारी उन आरोपों पर विचार कर रहे हैं कि माउंटबेटन-विंडसर ने यौन अपराधी को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे, जैसा कि अमेरिकी सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई फाइलों से पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किम जोंग उन की बहन के बदले सुर: दुश्मन दक्षिण कोरिया के लिए कही ये बड़ी बात; जानें क्या है ड्रोन कनेक्शन 

दोस्ती पर पछतावा जताते रहे हैं प्रिंस एंड्रयू
दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे माउंटबेटन-विंडसर ने एपस्टीन से संबंधित किसी भी गलत काम से हमेशा इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी दोस्ती पर पछतावा है। हालांकि, नए दस्तावेजों के सामने आने के बाद से उन्होंने कई अनुरोधों के बावजूद मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एंड्रयू की गिरफ्तारी पर किंग चार्ल्स ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

मामले में पुलिस की ओर से सीधे तौर पर एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर का नाम नहीं लिया गया है। थेम्स वैली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि अधिकारियों ने सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में साठ वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि बर्कशायर और नॉरफॉक में स्थित पतों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Pannun: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का मामला, निखिल गुप्ता को 29 मई को सुनाई जा सकती है 40 साल की जेल

गिरफ्तारी पर क्या बोली पुलिस?
सहायक मुख्य कांस्टेबल ओलिवर राइट ने कहा, 'विस्तृत मूल्यांकन के बाद हमने अब सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के इस आरोप की जांच शुरू कर दी है।' उन्होंने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि हम इस कथित अपराध की जांच के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम करते हुए अपनी जांच की निष्पक्षता और अखंडता की रक्षा करें। हम इस मामले में जनता की महत्वपूर्ण रुचि को समझते हैं और हम उचित समय पर मामले की जानकारी देंगे।'

क्या है विवाद?
ड्यूक ऑफ यॉर्क कहलाने वाले प्रिंस एंड्रयू का नाम अमेरिकी वित्तीय कारोबारी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय विवादों में रहा है। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में उनकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आया, क्योंकि प्रिंस एंड्रयू के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें और मेलजोल चर्चा का विषय बने।

सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया कि उन्हें कम उम्र में एपस्टीन के नेटवर्क के जरिए प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। प्रिंस एंड्रयू ने इन आरोपों से इंकार किया था। हालांकि, 2019 में दिया गया उनका एक टेलीविजन साक्षात्कार व्यापक रूप से आलोचना का कारण बना, क्योंकि उसमें वे पर्याप्त संवेदनशीलता नहीं दिखा पाए।

जनवरी 2022 में, ब्रिटिश शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उनसे सैन्य उपाधियां और शाही संरक्षण वापस ले लिए। बाद में उन्होंने गिफ्रे के साथ एक नागरिक मुकदमे को अदालत के बाहर निपटा लिया। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की आपराधिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की। इस प्रकरण ने ब्रिटिश राजशाही की छवि और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed