{"_id":"69963a0a098431058204b024","slug":"world-news-19-feb-today-updates-asia-pakistan-bangladesh-europe-us-uk-west-asia-politics-international-news-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, छह लोगों की मौत और कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, छह लोगों की मौत और कई घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: लव गौर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी के कारण 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। कोलोराडो स्टेट पेट्रोल ने बताया कि मंगलवार को यह हादसा तेज हवाओं के कारण धूल उड़ने से पूर्वाह्न करीब 10 बजे पुएब्लो के दक्षिण में इंटरस्टेट 25 पर हुआ। वाहन चालकों को बहुत कम या बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा था। हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है और 29 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। गश्ती दल की प्रवक्ता शेरी मेंडेज ने बताया कि कम दृश्यता को दुर्घटना का एक कारण माना जा रहा है लेकिन अन्य कारण भी हो सकते हैं।
पहली महिला फलस्तीनी राजदूत लीला शाहिद का फ्रांस में निधन, उम्र 76 वर्ष
फलस्तीन की पहली महिला राजनयिक और यूरोप में लंबे समय तक अहम पदों पर रहीं लीला शाहिद का फ्रांस में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मध्य-पूर्व संघर्ष के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में यूरोप में फ़िलिस्तीन का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख चेहरों में से एक थीं।
फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता, न्याय और शांति के मूल्यों के प्रति समर्पित कूटनीति की मिसाल थीं और उन्होंने अंतिम समय तक अपने लोगों के संदेश के प्रति निष्ठा बनाए रखी। यह जानकारी फलस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी WAFA ने दी।
लीला शाहिद का जन्म 1949 में बेरूत में हुआ था, जो इस्राइल की स्थापना के बाद हुए युद्ध का समय था, जब लाखों फलस्तीनियों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। उनके माता-पिता यरुशलम और वर्तमान उत्तरी इस्राइल क्षेत्र से थे। शुरुआत में उन्होंने फलस्तीनी शरणार्थी शिविरों में काम किया। इसके बाद 1970 के दशक में वह पेरिस गईं और मानवविज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) में पीएचडी की पढ़ाई की। 1976 में उन्हें फ्रांस में फलस्तीनी छात्र संघ की प्रमुख चुना गया।
Trending Videos

इमरान की स्वास्थ्य देखभाल के लिए विपक्षी गठबंधन का धरना
पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की स्वास्थ्य देखभाल की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी इस्लामाबाद में धरना दिया। विपक्षी गठबंधन टीटीएपी ने इस्लामाबाद में संसद परिसर और खैबर-पख्तूनख्वा हाउस भवन सहित दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।
टीटीएपी प्रमुख महमूद खान अचकजई ने संसद परिसर में धरने का नेतृत्व किया, जबकि खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम सोहेल अफरीदी ने दूसरे विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। गठबंधन में इमरान की पार्टी पीटीआई भी शामिल है। हालांकि, समूह ने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया कि उसने खान के स्वास्थ्य मुद्दे को उजागर करने का उद्देश्य हासिल कर लिया है।
कैलिफोर्निया : एक्सएआई की जांच के लिए एआई निगरानी इकाई का गठन
कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने बताया कि वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता जवाबदेही कार्यक्रम का निर्माण कर रहे हैं। यह एलन मस्क की एक्सएआई द्वारा बिना सहमति यौन छवियों के निर्माण की जांच में सहायक होगा। बोंटा ने बताया कि कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने पिछले महीने एक्सएआई को एक समन भेजा, क्योंकि वैश्विक नियामकों ने कंपनी के एआई चैटबॉट ग्रोक द्वारा वयस्कों व संभवतः नाबालिगों की यौन सामग्री के निर्माण के मामले में जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, छह लोगों की मौत और कई घायल
पाकिस्तान के कराची में गैस लीक होने की वजह से धमाका हुआ है, जिसके बाद बिल्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, कराची के सोल्जर बाजार इलाके के गुल राणा कॉलोनी में एक घर में धमाके की वजह से एक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। इमरजेंसी सेवा ने मलबे से 11 लोगों को बचाया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पता पहुंचाया है। यह घटना सोल्जर बाजार के गुल राणा कॉलोनी इलाके में एक घर में हुई। पूर्वी जिला पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि शायद यह धमाका गैस लीक की वजह से हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव का काम कई घंटों तक जारी रहा क्योंकि टीमें मलबे में फंसे हुए लोगों को ढूंढ रही थीं। धमाका बुधवार रात पहली मंजिल पर हुआ, जिससे बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। डिप्टी कमिश्नर ईस्ट नसरुल्लाह अब्बासी ने कहा कि डर है कि मलबे में अभी भी दो अन्य लोग फंसे हो सकते हैं। सिलेंडर धमाके में बिल्डिंग को बहुत नुकसान हुआ, जिससे वह गिर गई। भीड़भाड़ वाले इलाके की वजह से आने-जाने में दिक्कतों के बावजूद बचाव का काम जारी है।
एक अन्य घटना में ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बलूचिस्तान के ताफ्तान में एक गैस प्लांट में जबरदस्त धमाके की घटना सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद 100 से ज्यादा लोग गैस प्लांट के अंदर फंस गए हैं।