सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Donald Trump praised the Indian-origin woman leader, know the reason behind it

Donald Trump: भारतीय मूल की महिला नेता की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ, जानें क्या थी इसकी वजह

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 19 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

व्हाइट हाउस में ब्लैक हिस्ट्री मंथ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  भारतीय मूल की प्रमुख नेता हरमीत कौर ढिल्लों की सराहना की। आइए जानते हैं कि उन्होंने किस वजह से की तारीफ?

President Donald Trump praised the Indian-origin woman leader, know the reason behind it
हरमीत कौर ढिल्लों और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय मूल की प्रमुख नेता हरमीत कौर ढिल्लों की सराहना की। यह कार्यक्रम ब्लैक हिस्ट्री मंथ के अवसर पर आयोजित किया गया था।  इसमें ट्रंप ने अपने प्रशासन की उपलब्धियों, आपराधिक न्याय सुधार, अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा पर बात की। व्हाइट हाउस में बुधवार (स्थानीय समय) को आयोजित इस समारोह की शुरुआत करते हुए ट्रंप ने कहा, "यह बहुत खास मौका है। ब्लैक हिस्ट्री मंथ का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।" 

Trending Videos

ट्रंप ने कानूनी मामलें पर की चर्चा
ट्रंप ने दिवंगत नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "वह एक अलग तरह के व्यक्ति थे, लेकिन एक अच्छे इंसान थे। मैं उन्हें अपनी सर्वोच्च श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।" समारोह में मौजूद अतिथियों और अधिकारियों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कानूनी मामलों पर चर्चा की और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों से जुड़े विवादों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने हरमीत ढिल्लों का जिक्र करते हुए कहा, "हरमीत इन मामलों पर नजर रख रही हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- North Korea: परमाणु ताकत दिखाने में जुटा उत्तर कोरिया, किम जोंग ने 50 नए रॉकेट लॉन्चर किए तैनात; जानें खासियत


हरमीत कौर ढिल्लों का जन्म 1969 में हुआ, और उन्हें वर्ष 2025 में अमेरिकी न्याय विभाग के सिविल राइट्स डिवीजन में सहायक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की उपाध्यक्ष और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की कैलिफोर्निया प्रतिनिधि रह चुकी हैं। ट्रंप प्रशासन में इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के साथ वे सबसे वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों में शामिल हो गई हैं।

9,000 ऑपर्च्युनिटी जोन बनाए गए हैं

ट्रंप ने ब्लैक अमेरिकियों के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके पहले कार्यकाल में लागू किया गया फर्स्ट स्टेप एक्ट ऐतिहासिक आपराधिक न्याय सुधार था। तीस वर्षों से अधिक समय तक कई लोग आपराधिक न्याय सुधार के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया था। ट्रंप ने ऐतिहासिक रूप से अश्वेत समुदाय के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके प्रशासन ने लगभग 9,000 'ऑपर्च्युनिटी जोन' बनाए, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला।

यह भी पढ़ेंUN: बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से पहले सुरक्षा परिषद की मीटिंग, वेस्ट बैंक पर कब्जे को लेकर इस्राइल रहा निशाने पर

अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस समय दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद से शेयर बाजार 53 बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी इतिहास में आज जितने लोग काम कर रहे हैं, उतने पहले कभी नहीं थे और मजदूरी दर महंगाई से तेज बढ़ रही है। कार्यक्रम में ऐलिस मैरी जॉनसन ने भी संबोधन दिया। उनकी उम्रकैद की सजा ट्रंप के पहले कार्यकाल में कम कर दी गई थी। उन्होंने कहा, "सिर्फ अमेरिका में ही मेरी जैसी कहानी संभव है। इस राष्ट्रपति ने मुझे जेल से व्हाइट हाउस तक पहुंचाया।"

क्या है ब्लैक हिस्ट्री मंथ 

ट्रंप ने अपने समापन वक्तव्य में कहा कि ब्लैक हिस्ट्री मंथ उन लोगों की विरासत का सम्मान करने का समय है, जिन्होंने समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध अमेरिका का निर्माण करना है। 'ब्लैक हिस्ट्री मंथ' हर वर्ष फरवरी में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के इतिहास, संघर्ष और योगदान को सम्मान देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed