सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan karachi cylinder blast building collapse many dead injured

Pakistan: कराची में सिलेंडर धमाके से गिरी इमारत; मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत और कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Feb 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के कराची में गुरुवार को एक बड़े हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कराची के एक रिहायशी इलाके में हुआ, जहां एक इमारत में स्थित घर में सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके असर से पूरी इमारत गिर गई, जिसके मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई। 

pakistan karachi cylinder blast building collapse many dead injured
पाकिस्तान में हुए हादसे में 16 की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के कराची में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल सिलेंडर धमाके के चलते कराची में एक रिहायशी इमारत गिर गई। इसके मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने पुलिस और स्थानीय बचाव दल के हवाले से यह जानकारी दी है। घटना कराची के सोल्जर बाजार के गुल राणा कॉलोनी इलाके स्थित एक घर में हुई। 
Trending Videos


सुबह 4 बजे हुआ हादसा
  • पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह धमाका गैस सिलेंडर लीक की वजह से हुआ था। यह घटना सुबह करीब 4:15 बजे, सहरी के समय हुई और गैस धमाका बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर हुआ। आपात सेवा ने मलबे से कई लोगों को बचाया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में छह महिलाओं और 4 बच्चों समेत कुल 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। हादसे में 14 लोग घायल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिविल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर, डॉ. मोहम्मद साबिर मेमन के अनुसार, 13 शव उनके अस्पताल में लाए गए थे।
  • तलाशी और बचाव ऑपरेशन जारी है। भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इमारत के काफी छोटे कमरे होने की वजह से बचाव दल को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
  • अधिकारियों का कहना है कि यह वैध बिल्डिंग नहीं थी, और अलग-अलग कमरों को जोड़ कर इमारत खड़ी कर दी गई थी। इसके पास मौजूद अन्य घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने भी इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।
ये भी पढ़ें- Nigeria: नाइजीरिया के खदान में जहरीली गैस का रिसाव; पुलिस बोली- 37 लोगों के मौत; 26 लोग अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान ईरान सीमा पर गैस प्लांट में भी धमाका
  • पाकिस्तान में एक अन्य घटना में ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बलूचिस्तान के ताफ्तान में एक गैस प्लांट में जबरदस्त धमाके की घटना सामने आई है।  
  • धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद 100 से ज्यादा लोग गैस प्लांट के अंदर फंस गए हैं।
  • पाकिस्तान में दो दिन पहले भी धमाके और गोलीबारी की जानकारी सामने आई थी, जिसमें दर्जनों घायल हो गए। 
  • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में दो बम हमलों और पुलिस और विद्रोही लड़ाकों के बीच गोलीबारी में एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए।
  • पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुए हमले में एक बच्चे और 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य घायल हो गए।
  • बाजौर में एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट की ओर ले जाते समय विस्फोटक से लदी एक गाड़ी में धमाका हो गया। धमाके की वजह से पास की एक बिल्डिंग गिर गई, जिसमें एक लड़की की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed