सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight skiers have been found dead and one remains missing after avalanche near Lake Tahoe in California us

California Avalanche: 40 साल बाद अमेरिका में सबसे घातक हिमस्खलन हादसा, आठ स्कीयरों की मौत, एक अभी भी लापता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवाडा सिटी Published by: लव गौर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सार

California avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया में लेक ताहो के पास हिमस्खलन में फंसे 15 स्कीयरों में से आठ की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक अभी भी लापता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 40 से ज्यादा साल  में अमेरिका का इसे सबसे घातक हिमस्खलन हादसा आंका जा रहा है। 
 

Eight skiers have been found dead and one remains missing after avalanche near Lake Tahoe in California us
हिमस्खलन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में लेक टाहो के पास हुए हिमस्खलन में आठ स्कीयर के शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक यह पिछले 40 से अधिक वर्षों में अमेरिका का सबसे घातक हिमस्खलन हादसा माना जा रहा है।
Trending Videos


नेवाडा काउंटी की शेरिफ शैनन मून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब अभियान को बचाव से बदलकर शवों की बरामदगी (रिकवरी) में तब्दील कर दिया गया है। इससे पहले 1981 में वॉशिंगटन के माउंट रेनियर पर हुए हिमस्खलन में 11 पर्वतारोहियों की मौत हुई थी। मून ने प्रेस वार्ता में कहा कि अधिकारियों ने परिवारों को सूचित कर दिया है कि बचाव अभियान अब शवों की निकासी में परिवर्तित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 स्कीयर थे यात्रा पर
अधिकारियों के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब उत्तरी कैलिफोर्निया की सिएरा नेवादा पर्वतमाला में कैसल पीक इलाके में 15 स्कीयर हिमस्खलन की चपेट में आ गए। मंगलवार सुबह हिमस्खलन के बाद से लापता स्कीयरों की तलाश में बचाव दल को बेहद मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।

तीन दिवसीय ट्रेक पर था दल
हिमस्खलन में 15 स्कीयरों के दब जाने की सूचना 911 पर मिलने के बाद खोज और बचाव दल को सिएरा नेवादा के कैसल पीक क्षेत्र में भेजा गया। अब तक छह लोगों को जीवित बचा लिया गया है। दो घायलों को कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह दल उत्तरी कैलिफोर्निया के सिएरा नेवादा में तीन दिवसीय ट्रेक पर था।

मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती
नेवादा काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता एशले क्वाड्रोस ने बताया कि कई घंटों की खोज के बाद बचाए गए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरे के कारण लेक ताहो के उत्तर-पश्चिम में कैसल पीक के पास पहाड़ों में बचाव कार्य धीमा हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी तट पर भीषण बफीला तूफान चल रहा था। भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं। सिएरा हिमस्खलन केंद्र ने बुधवार को चेतावनी दी कि हिमस्खलन का खतरा अभी भी बहुत अधिक है और क्षेत्र में यात्रा न करने की सलाह दी। केंद्र ने बताया कि हाल के दिनों में कई फीट बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण बर्फ की परत अस्थिर और अप्रत्याशित हो गई है, और आगे और बर्फबारी होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: US Capitol: अमेरिकी संसद भवन की तरफ हथियार लेकर दौड़ा 18 वर्ष का किशोर, सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

पहाड़ी झोपड़ियों में ठहरे थे स्कीयर
जानकारी के अनुसार स्कीयर तीन दिन की बैककंट्री स्कीइंग यात्रा पर थे और फ्रॉग लेक के पास पहाड़ी झोपड़ियों में ठहरे हुए थे। इस इलाके में हर साल औसतन 35 फीट तक बर्फ गिरती है। यह क्षेत्र डॉनर समिट के पास है, जो ऐतिहासिक रूप से बेहद दुर्गम और खतरनाक माना जाता है। दरअसल, डोनर समिट के पास का इलाका पश्चिमी गोलार्ध के सबसे अधिक हिमपात वाले स्थानों में से एक है और कुछ साल पहले तक यह आम जनता के लिए बंद था। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed