{"_id":"6995fca32571afbece08f567","slug":"us-iran-clash-war-may-soon-break-out-between-iran-and-america-which-is-likely-to-last-for-several-weeks-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: लव गौर
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार
US-Iran War: बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान युद्ध की तैयारी में है।अमेरिकी न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि दोनों के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है। जिसको देखते हुए इस्राइल ने भी तैयारी कर ली है। दावा किया जा रहा है कि यह जंग कई हफ्तों चल सकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई
- फोटो : ANI Photos
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता ने ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ा दी है। अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर एशिया में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों को भेजा है। इस बीच एक अमेरिकी आधारित न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जल्द शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया है कि यह कई हफ्तों तक चल सकता है।
सीमित या प्रतीकात्मक नहीं, कई दिनों तक चलेगा युद्ध
अमेरिकी समाचार एजेंसी एक्सियोस (Axios) की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंका तेजी से बढ़ गई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यदि सैन्य कार्रवाई शुरू होती है तो वह सीमित या प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला अभियान हो सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90 प्रतिशत तक बताई है।
संघर्ष की संभावना काफी बढ़ गई: रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव ऐसे समय बढ़ा है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। एजेंसी ने पूर्व इस्राइल सैन्य खुफिया प्रमुख अमोस यादलिन के हवाले से कहा कि संघर्ष की संभावना काफी बढ़ गई है। इस्राइल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख ने चेतावनी दी कि हालात पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, 'हम युद्ध के और करीब हैं, लेकिन एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध नहीं करती। पहले कूटनीतिक रास्ते को पूरी तरह आजमाया जाता है।'
यादलिन ने यह भी कहा कि अमेरिका के भीतर हमले को लेकर मतभेद हैं और पेंटागन भी यह स्पष्ट नहीं है कि वह इस कार्रवाई से क्या हासिल करना चाहता है, लेकिन राष्ट्रपति का रुख सख्त नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Iran: यूएस ने 24 घंटे में पश्चिम एशिया भेजे 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान; ईरान की धमकी- ऐसा मारेंगे उठेंगे नहींं
इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से चलेगा अभियान
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह अभियान संभवतः इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से चलाया जाएगा और यह पिछले साल ईरानी ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए 12 दिवसीय इस्राइली नेतृत्व वाले बमबारी अभियान से बड़ा हो सकता है। इस्राइली अधिकारियों ने संभावित संघर्ष की तैयारियों के संकेत भी दिए। दो अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस्राइल कुछ ही दिनों में युद्ध छिड़ने की तैयारी कर रहा है और एक ऐसे अभियान की वकालत कर रहा है, जो ईरान के सत्ताधारी शासन के लिए खतरा बन सकता है।
तेहरान में बड़ा धमाका, इमारत में लगी भीषण आग
तनाव की खबरों के बीच ईरान की राजधानी तेहरान के पास पारंद इलाके में कथित तौर पर एक इमारत में आग लग गई। जहां आग लगने की घटना सामने आई है, वहां पास कई मिलिट्री और स्ट्रेटेजिक जगहें बताई जा रही हैं। रॉयटर्स ने ईरान के सरकारी मीडिया का हवाला से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डिंग में धमाका हुआ, फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: US-Iran Row: अमेरिका-ईरान बातचीत में तनाव, JD वेंस बोले- राष्ट्रपति ट्रंप की शर्तें मानने को तैयार नहीं तेहरान
आग की खबरों के बाद सरकारी मीडिया ने पारंद दमकल विभाग का हवाला देते हुए कहा, “पारंद शहर के पास देखा गया काला धुआं पारंद नदी किनारे के नरकट (घास) में लगी आग का नतीजा है। फायर फाइटर्स मौके पर हैं और आग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है।
अन्य वीडियो
Trending Videos