सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Kremlin warns against speculation that Russia shot down Azerbaijan Airlines flight which crashed in Kazakhstan

Azerbaijan Airlines: रूसी मिसाइल की वजह से हुआ कजाखस्तान विमान हादसा? अटकलों पर भड़की पुतिन सरकार ने चेताया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कजाखस्तान के अक्ताउ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हो सकता है अजरबैजान एयरलाइंस के विमान को रूस की तरफ से 'गलती से' मार गिराया गया। वहीं इन अटकलों पर क्रेमलिन की तरफ से चेतावनी भी दी गई है।

Kremlin warns against speculation that Russia shot down Azerbaijan Airlines flight which crashed in Kazakhstan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @azalofficial
विज्ञापन

विस्तार

कजाखस्तान में हुए विमान हादसे को लेकर कई समाचार रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से रूस के ग्रोज्नी जाते समय - संभवतः 'गलती से' रूसी मिसाइल का शिकार हुआ था। बता दें कि इस विमान में सवार 67 लोगों में से 38 लोगों की मौत हो गई है। कुल 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्यों में सिर्फ 29 जिंदा बचे हैं।
Trending Videos


अटकलों पर रूसी सरकार ने दी चेतावनी
वहीं रूसी सरकार क्रेमलिन ने गुरुवार को इस बात पर अटकलें लगाने से आगाह किया कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का क्या कारण हो सकता है। दरअसल, एक विमानन विशेषज्ञ ने कहा था कि सबूतों से संकेत मिलता है कि यात्री विमान रूसी एंटी मिसाइल का शिकार हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध प्रभावित क्षेत्र में उड़ रहा था विमान!
यह भी बताया जा रहा है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान उस क्षेत्र में उड़ रहा था, जहां यूक्रेन के ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली थी, और ग्रोज्नी - चेचन्या की राजधानी और कीव के लिए एक प्रमुख लक्ष्य है। वहीं रूसी सैन्य ब्लॉगर ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि विमान के मलबे (तस्वीरों) में जो छेद देखे गए हैं, वे 'एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम' से हुए नुकसान के समान हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान से पता चलता है कि विमान गलती से एयर-डिफेंस मिसाइल सिस्टम से टकराया होगा।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी- दिमित्री पेस्कोव
इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। विमान हादसे के जांच के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले कोई भी परिकल्पना करना गलत होगा, और हम निश्चित रूप से ऐसा नहीं कर सकते और किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।'

बुधवार को कजाखस्तान में हुआ विमान हादसा
एम्ब्रेयर 190 विमान बुधवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जाते समय कजाखस्तान के शहर अक्ताउ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजरबैजान एयरलाइंस के अनुसार, विमान ने अक्ताउ से लगभग 1.8 मील की दूरी पर आपातकालीन लैंडिंग करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बजाय वह जमीन से टकराया, जिसके बाद उसमें आग लग गई और विमान दो टुकड़ों में टूट गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed