सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Libya Son of late dictator Gadhafi Seif al-Islam Gadhafi killed in north Africa country News In Hindi

हत्या या राजनीति का खेल?: लीबिया के पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे की मौत, फिर उठे सुरक्षा और सत्ता पर सवाल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्रिपोली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
सार

लीबिया की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है। पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और कभी सत्ता के दावेदार रहे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की जिंतान शहर में मौत हो गई। मौत के हालात साफ नहीं हैं, लेकिन इस घटना ने लीबिया की अस्थिर सुरक्षा व्यवस्था और लंबे राजनीतिक संघर्ष को फिर चर्चा में ला दिया है।

Libya Son of late dictator Gadhafi Seif al-Islam Gadhafi killed in north Africa country News In Hindi
लीबिया का झंडा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लीबिया की राजनीति से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और कभी सत्ता का उत्तराधिकारी माने जाने वाले सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मौत हो गई है। उनकी उम्र 53 साल थी। लीबिया के अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है। देखा जाए तो पश्चिमी लीबिया के जिंतान शहर में हुई इस घटना ने एक बार फिर देश की अस्थिर सुरक्षा स्थिति और लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक संघर्ष को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Trending Videos


पश्चिमी लीबिया के दो सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सैफ अल-इस्लाम की मौत जिंतान शहर में हुई, जो राजधानी त्रिपोली से करीब 136 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी, क्योंकि उन्हें मीडिया को जानकारी देने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Iran Tension: क्या ये युद्ध की शुरुआत? युद्धपोत की तरफ बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया

सैफ अल-इस्लाम के वकील ने दी जानकारी
सैफ अल-इस्लाम के वकील खालिद अल-जैदी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनकी मौत की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने भी कोई विवरण साझा नहीं किया। वहीं, अब्दुल्ला ओथमान अब्दुर्रहिम, जो संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुई राजनीतिक बातचीत के दौरान सैफ अल-इस्लाम का प्रतिनिधित्व कर चुके थे, उन्होंने भी फेसबुक पर उनके निधन की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- American Automobile Brands: अमेरिकी कार और बाइक कंपनियां भारत में क्यों नहीं चला पाईं गाड़ी? जानें असल वजह

क्या सैफ की हत्या की गई?
हालांकि, दूसरी ओर लीबिया के एक समाचार संस्थान फवासेल मीडिया ने अब्दुर्रहिम के हवाले से बताया कि हथियारबंद लोगों ने सैफ अल-इस्लाम की उनके घर में हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जांच अभियोजन एजेंसियां कर रही हैं। गौरतलब है कि सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी लंबे समय से लीबिया की राजनीति और गृह संघर्ष से जुड़े एक विवादित चेहरा रहे हैं। उनकी मौत ने देश में सुरक्षा हालात और राजनीतिक स्थिरता को लेकर एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed