सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Mercenary Group Says Will "Destroy Everything" To Topple Russia Leadership

'रूसी नेतृत्व को हटा देंगे': यूक्रेन युद्ध में रूस को सफलता दिलाने वाले वैगनर ग्रुप ने किया विद्रोह, दी धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 24 Jun 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Wagner vs Russian Army: यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाके मारे गए थे। अब समूह के सरगना ने बदला लेने की ठान ली है।

Mercenary Group Says Will "Destroy Everything" To Topple Russia Leadership
वैगनर ग्रुप के प्रमुख प्रिगोझिन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। उनकी निजी मिलिशिया वैगनर ग्रुप ने विद्रोह करने का फैसला ले लिया है। वैगनर ग्रुप और रूस की सेना के बीच तनाव पैदा हो गया है। रूस से जुड़े लड़ाकू समूह के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने मॉस्को को दंडित करने और बदला लेने की कसम खाई है। 

Trending Videos

दरअसल, यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाके मारे गए थे। अब समूह के सरगना ने बदला लेने की ठान ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। सरगना ने आगे कहा कि कोई भी हमारे रास्ते में आने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे। 

प्रिगोझिन ने बताया कि यूक्रेन में हो रहे हमले का वहीं नेतृत्व कर रहे थे। अब उनके लड़ाके दक्षिणी रूसी क्षेत्र रोस्तोव में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि, उसने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया। प्रिगोझिन ने जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर उनकी इकाइयों के खिलाफ हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है। 

रूसी रक्षा मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूस के रक्षा मुख्यालय की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें दिख रहा है कि रूस के सैन्य मुख्यालय रोस्तोव ऑन डॉन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बख्तरबंद गाड़ियां और हथियारबंद सैनिक मुख्यालय के आसपास तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही प्रिगोझिन की बगावत पर रूसी सुरक्षा बलों ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी है और येवगेनी प्रिगोझिन को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ आपराधिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed