सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Myanmar airstrike on hospital leaves 34 dead, 80 injured

Myanmar Airstrike: म्यांमार में अस्पताल पर रात में हवाई हमला, 34 लोगों की मौत, 80 घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Myanmar airstrike on hospital leaves 34 dead, 80 injured
हिंसा में तबाह हुआ अस्पताल। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

म्यांमार की सेना द्वारा किए गए एक हवाई हमले में विद्रोही सशस्त्र संगठन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे 34 मरीजों और चिकित्सा कर्मियों की मौत हो गई। यह जानकारी एक स्थानीय रेस्क्यू वर्कर और स्वतंत्र मीडिया रिपोर्टों की ओर से जारी की गई है। 

Trending Videos


 पश्चिमी राज्य रखाइन के जातीय अराकान आर्मी के नियंत्रण वाले क्षेत्र म्राउक-यू कस्बे में बुधवार रात को जनरल अस्पताल पर हुए हमले में लगभग 80 अन्य लोग घायल हो गए। म्यांमार की सत्ता पर 2021 में कब्जा करने वाली और तब से जातीय मिलिशिया एवं सशस्त्र विद्रोही बलों से लड़ रही सेना ने इस क्षेत्र में किसी भी हमले का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखाइन में बचाव सेवाओं के एक वरिष्ठ अधिकारी वाई हुन आंग ने बताया कि एक जेट लड़ाकू विमान ने रात 9.13 बजे दो बम गिराए, जिनमें से एक अस्पताल के ‘रिकवरी वार्ड’ में गिरा और दूसरा अस्पताल की मुख्य इमारत के पास गिरा।

उन्होंने बताया कि वह सहायता प्रदान करने के लिए बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल पहुंचे और वहां 17 महिलाओं और 17 पुरुषों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बमों से अस्पताल की इमारत का अधिकतर हिस्सा नष्ट हो गया और अस्पताल के पास खड़ी टैक्सियां एवं मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

रखाइन स्थित ऑनलाइन मीडिया ने क्षतिग्रस्त इमारतों की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं जिसमें आस-पास बिखरे मलबे, चिकित्सा उपकरण नजर आ रहे हैं।वाई हुन आंग ने कहा कि यह अस्पताल रखाइन के लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल का मुख्य स्रोत रहा है, जहां म्यांमा के गृहयुद्ध के कारण अधिकतर अस्पताल बंद हो गए हैं। म्यांमार की समानांतर नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट ने इस हवाई हमले की निंदा की है। 2021 में पद ग्रहण से रोके गए निर्वाचित सांसदों ने इस समानांतर सरकार का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed