पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar’s detained former leader Aung San Suu Kyi moved from prison to house arrest

म्यांमार: आंग सान सू की को जेल से रिहा कर घर में नजरबंद रखा गया, जारी की गई तस्वीर

Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
सार

म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू की को जेल से निकालकर अब घर में नजरबंद किया गया है, उन्हें 2021 से हिरासत में रखा गया था और 2022 में उन्हें 33 साल की सजा सुनाई गई थी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Myanmar’s detained former leader Aung San Suu Kyi moved from prison to house arrest
म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू की - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लंबे समय तक हिरासत में रखी गई म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू की को अब जेल से निकालकर घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह जानकारी गुरुवार रात देश के सरकारी टेलीविजन पर दी गई।
विज्ञापन


तस्वीर जारी की गई
सरकार के सैन्य सूचना दल ने पत्रकारों को एक छोटे लिखित (टेक्स्ट) संदेश में भी यह सूचना भेजी। इसके साथ एक तस्वीर भी जारी की गई, जिसमें 80 साल की सू की लकड़ी की बेंच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसमें उन्होंने स्कर्ट और पारंपरिक सफेद ब्लाउज पहना हुआ है। वह एक छोटी मेज के पीछे बैठी हैं और सामने दो अज्ञात पुरुष हैं। इनमें से एक पुलिस की वर्दी में है और दूसरा किसी अन्य वर्दी में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान पर दबाव बढ़ाएगा अमेरिका?: होर्मुज के लिए ट्रंप ने बनाई नई रणनीति; जर्मन चांसलर पर फिर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 से हिरासत में थी सू की
सू की को एक फरवरी 2021 से हिरासत में रखा गया है, जब सेना ने उनकी चुनी हुई सरकार से सत्ता छीन ली थी। तबसे उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। आखिरी बार उनकी आधिकारिक तस्वीर 24 मई 2021 को जारी हुई थी, जिसमें वह अदालत में दिखाई दी थीं।
2022 के अंत में उन्हें 33 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 

उन पर कई आरोप लगाए गए थे, जिन्हें उनके समर्थक और मानवाधिकार समूह सैन्य कब्जे को जायज ठहराने और उन्हें राजनीति से दूर रखने की कोशिश बताते हैं। 

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed